फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Ex-serviceman cheated of Rs 14.39 lakh by digital arrest in khatima

Udham Singh Nagar News: डिजिटल अरेस्ट कर पूर्व सैनिक से 14.39 लाख रुपये की ठगी, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 12 Dec 2024 12:27 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, खटीमा/ ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, खटीमा/ ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 12 Dec 2024 12:27 PM IST
सार

साइबर अपराधियों ने पूर्व सैनिक को डिजिटल अरेस्ट कर 14 लाख 39 रुपये ठगे लिए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Ex-serviceman cheated of Rs 14.39 lakh by digital arrest in khatima
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

खटीमा में साइबर अपराधियों ने पूर्व सैनिक को डिजिटल अरेस्ट कर 14 लाख 39 रुपये ठगे लिए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

राजीव नगर निवासी पूर्व सैनिक जगजीवन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 नवंबर को उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। उसने बताया कि वह आरबीआई क्रेडिट कार्ड सेंटर से बोल रहा है। तुम्हारे नाम पर एसबीआई का क्रेडिट कार्ड इश्यू हुआ है, जिससे 1,13,626 रुपये का भुगतान अवशेष है। उसने काॅल ट्रांसफर कर बताया कि यह रिपोर्ट हैदराबाद पुलिस स्टेशन से आई है।

विज्ञापन

उसने अपना नाम आकाश बताया। उसने वीडियो कॉलिंग से बात कर बताया कि तुम्हारे नाम पर नरेश गोयल को कार्ड बेचकर 2,00,000 रुपये लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर जगजीवन सिंह ने कहा कि उनके नाम से कोई क्रेडिट कार्ड इश्यू नहीं है और वह किसी नरेश गोयल को नहीं जानते हैं। इसके बाद उसने बताया कि तुम्हारे नाम पर अरेस्ट वारंट जारी हुआ है और तुम्हे दो घंटे के अंदर हैदराबाद थाने में रिपोर्ट करना है अन्यथा गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह सुनकर वह घबरा गए। उसने फोन पर बताया कि यह बात किसी को नहीं बताना, नहीं तो आपकी जान को खतरा हो सकता है। उसने कहा कि तुम्हारा अरेस्ट वारंट होल्ड रखने के लिए सिक्योरिटी मनी डिपोजिट कोर्ट को करना पड़ेगा। उसने बताया कि वह चीफ के पास जा रहा है। चीफ तुम्हें कुछ गाइडलाइन देंगे। इसके बाद उसने चीफ से बात करवाई। बताया कि तुम्हें या तो पुलिस स्टेशन रिपोर्ट करना पड़ेगा या वीडियो कॉलिंग पर ऑनलाइन स्टेटमेंट देना होगा। उन्होंने कहा कि वह ऑनलाइन स्टेटमेंट दे सकते हैं। वह यहां से हैदराबाद नहीं आ सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed