फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   EV intercity bus service will soon run on the roads of Kashipur

UK: काशीपुर की सड़कों पर जल्द दौड़ेगी ईवी इंटरसिटी बस सेवा, शहर के चारों दिशाओं में होगा संचालन

Sat, 25 Jul 2026 11:25 AM IST
Heera राजीव कुमार
राजीव कुमार Published by: Heera Updated Sat, 25 Jul 2026 11:25 AM IST
सार

काशीपुर शहर की सड़कों पर पहली बार इंटरसिटी बस सेवा शुरू होने की रुपरेखा तैयार हो चुकी है। जल्द ही बस सेवा धरातल पर उतर जाएगी। इसका प्रस्ताव बनाकर तैयार कर लिया गया है। सिर्फ अनुमति मिलने का इंतजार है।

विज्ञापन
EV intercity bus service will soon run on the roads of Kashipur
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

काशीपुर शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। शहर की सड़कों पर पहली बार इंटरसिटी बस सेवा शुरू होने की रुपरेखा तैयार हो चुकी है। जल्द ही बस सेवा धरातल पर उतर जाएगी। इसका प्रस्ताव बनाकर तैयार कर लिया गया है। सिर्फ अनुमति मिलने का इंतजार है।

विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र के शहरवासियों को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आने-जाने के लिए ई-रिक्शा, टैंपो या निजी वाहन का सहारा लेना पड़ता था। इसमें समय बर्बादी के साथ आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा था। ऐसे में शहरवासियों को राहत देने के लिए कवायद तेज हो गई है। निगम प्रशासन ने शहर की चारों दिशाओं में ईवी बस संचालन का प्रस्ताव तैयार करने के साथ ही रूट प्लान बनाया है। बता दें क्षेत्र के आसपास कस्बों में रोजाना हजारों लोग नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए इधर-उधर आते-जाते हैं। ऐसे में निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी और छात्राओं-महिलाओं को भी सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन

पीपीपी मोड पर होगा संचालन
मेयर दीपक बाली ने बताया शहरवासियों की सुविधा के लिए सात वातानुकूलित 35 सीटर इलेक्ट्रिक बसों की रूपरेखा तैयार की है जिसका संचालन पीपीपी मोड पर कराया जाएगा। शून्य प्रदूषण और आधुनिक सुविधाओं से बसें लैस होंगी। साथ ही इसका किराया भी न्यूनतम रखा जाएगा ताकि हर वर्ग का व्यक्ति अपने गंतव्य तक आ-जा सके। सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक सेवा उपलब्ध रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


कहां से कहां तक मिलेगी बस की सुविधा


- नगर निगम सीमा से औद्योगिक क्षेत्र महुआखेड़ा गंज होते हुए पैगा से यूपी की सीमा तक

- नगर निगम सीमा से सुल्तानपुर पट्टी उत्तराखंड सीमा तक

- नगर निगम सीमा से हेमपुर डिपो गौशाला तक

- नगर निगम सीमा से महादेव नगर ढकिया आदि कुंडेश्वरी तक

- नगर निगम सीमा से जसपुर में उत्तराखंड सीमा तक

- नगर निगम सीमा से मुरादाबाद रोड पर उत्तराखंड सीमा तक

- नगर निगम सीमा से दढि़याल रोड पर उत्तराखंड सीमा तक

रुद्रपुर डिपो को 16 नई बसें मिलने की उम्मीद, लंबी दूरी के मार्गों पर दौड़ेंगी
रुद्रपुर परिवहन निगम को सितंबर माह में 16 नई बसें मिलने की उम्मीद है। डिपो प्रबंधन ने बसों के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा है। इन बसों को पंजाब, लखनऊ और कानपुर जैसे लंबी दूरी के मार्गों पर संचालित करने की योजना है।


वर्तमान में रुद्रपुर डिपो से प्रतिदिन 75 बसों का संचालन होता है। इनमें 37 बसें परिवहन निगम की हैं जबकि 38 अनुबंधित बसें हैं। डिपो के बस बेड़े से 37 बसों का संचालन विभिन्न मार्गों पर हो रहा है। करीब 16 बसें अपनी निर्धारित समय सीमा पूरी करने वाली हैं। इन बसों की अवधि पूरी होने पर डिपो में बसों की संख्या नाममात्र की रह जाएगी। इससे निगम की आय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। इसे देखते हुए परिवहन निगम मुख्यालय ने डिपो प्रबंधन ने 16 बसों की मांग मुख्यालय को भेजी है।

पुरानी बसों की होगी नीलामी
नई 16 बसों की स्वीकृति मिलने के बाद इन्हें पंजाब, लखनऊ और कानपुर मार्गों पर चलाया जाएगा। इन मार्गों पर चलने वाली वर्तमान बसों को स्थानीय मार्गों पर स्थानांतरित किया जाएगा। स्थानीय मार्गों की जो बसें 10 लाख किलोमीटर या 15 साल की अवधि पूरी कर चुकी हैं, उन बसों को नीलामी के लिए भेजा जाएगा।


सितंबर में निगम की कई बसें अवधि पूरी कर लेंगी। नई बसों के लिए अभी से मुख्यालय को प्रस्ताव भेज दिया गया है। सितंबर तक बसें मिलने की उम्मीद है। -मधुसूदन मिश्रा, एआरएम, परिवहन निगम


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed