फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Entrepreneurs will be a better environment: DM

उद्यमियों को दिया जाएगा बेहतर माहौल : डीएम

Fri, 18 Nov 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Fri, 18 Nov 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
। डीएम चंद्रेश कुमार यादव ने गुरुवार को सिडकुल में बैठक कर उद्यमियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि जनपद में औद्योगिक वातावरण के लिए बेहतर माहौल दिया जाएगा।

बैठक में डीएम ने उद्यमियों से कहा कि वह अपने कार्मिकों के साथ तालमेल से चलें। उद्यमियों ने डीएम के समक्ष माल वाहनों के लिए पार्किंग, श्रमिकों के लिए अस्पताल खोलने, यातायात व्यवस्था को ठीक करने, पंतनगर मोड़ तक सीपीयू तैनात करने, औद्योगिक क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रात: 5 से 7 बजे एवं शाम 6 से 8 बजे तक पुलिस गश्त कराने, सिडकुल के दोनों चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस तैनात करने की मांग की। साथ ही उद्यमियों ने बताया कि सिडकुल के नाम पर जिन बसों को परमिट दिया गया है, वह सिडकुल के अंदर नियत स्थानों पर नहीं आती है। इस पर डीएम ने एआरटीओ को निर्देशित किया। डीएम ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए सुबह-शाम पुलिस गश्त कराई जाएगी। ईएसआई अस्पताल खोलने के लिए शासन स्तर पर बात की जाएगी।
विज्ञापन



बैठक में महाप्रबंधक उद्योग योगेश कुमार पांडे, एसडीएम पंकज उपाध्याय, प्लांट हेड बजाज आटो लिमिटेड अनिल एस माहगांवकर, अरुण टोक, आशुतोष शर्मा, सिडकुल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय तिवारी, मिंडा के रमेश नेगी, अनिल सिंह आदि उद्यमी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed