फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Entered the shop and beat up the operator in kichha

Uttarakhand: दुकान में घुसकर संचालक से मारपीट, पथराव और फायरिंग का आरोप; कार्रवाई की मांग पर धरने पर बैठे लोग

Mon, 26 May 2025 01:25 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 26 May 2025 01:25 PM IST
सार

एक मेडिकल स्टोर संचालक की कुछ लोगों ने दुकान में घुसकर पिटाई कर दी। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव किया। एक पक्ष के युवक ने असलहे से फायर भी झोंके जिसमें तीन लोग जख्मी हो गए। 

विज्ञापन
Entered the shop and beat up the operator in kichha
किच्छा कोतवाली में धरना देते वार्ड छह के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किच्छा शहर के वार्ड नंबर छह में एक मेडिकल स्टोर संचालक की कुछ लोगों ने दुकान में घुसकर पिटाई कर दी। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव किया। एक पक्ष के युवक ने असलहे से फायर भी झोंके जिसमें तीन लोग जख्मी हो गए। कोतवाली में धरने पर बैठे पक्ष के लोगों को पुलिस ने बल प्रयोग कर खदेड़ दिया और गेट पर बेरीकेडिंग कर दी। मामले का वीडियो भी वायरल हो रहा है। रविवार की रात भाजपा नेता श्रीकांत राठौड़ की अगुवाई में वार्ड नंबर छह के लोग कोतवाली में धरने पर बैठ गए। वार्ड निवासी पूरन राठौर ने आरोप लगाया कि कुछ लोग उनके मेडिकल स्टोर में घुसे थे। उन्होंने उनके साथ मारपीट की। तीन राउंड फायरिंग भी की। इस घटना में उनको चोटें आईं हैं। दो और लोग भी जख्मी हुए हैं।

विज्ञापन


भाजपा नेता राठौर ने आरोप लगाया कि पुलिस से पहले भी आरोपियों की शिकायत की जा चुकी है लेकिन पुलिस लापरवाही बरत रही है। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपशब्दों का प्रयोग किया। कोतवाल धीरेन्द्र कुमार और श्रीकांत के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। सूचना पर सीओ बीएस धौनी कोतवाली पहुंचे और श्रीकांत को समझाने की कोशिश की लेकिन उनकी भी नहीं सुनी गई। मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस ने बल प्रयोग कर लोगों को कोतवाली से बाहर खदेड़ दिया।
विज्ञापन

 
कोतवाली में भारी फोर्स तैनात करने के साथ ही बेरिकेडिंग की गई। सीओ की श्रीकांत से वार्ता हुई। खबर लिखे जाने तक आरोपियों पर केस दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग पर राठौर का समर्थकों के साथ धरना जारी था। मामला तनावपूर्ण बना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राकेश की तहरीर पर दिल्ला, अभिषेक और अन्य पर मारपीट, बलवा सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। -बीएस धौनी, सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed