फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Encroachment removed

नगर निगम ने फिर फुटपाथों से जब्त किया सामान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed
रुद्रपुर में नगर निगम की टीम से नोकझोंक करते दुकानदार। - फोटो : RUDRAPUR
नगर निगम की टीम ने बृहस्पतिवार को एक बार फिर बाजार क्षेत्र के फुटपाथों पर बेचने के लिए रखा सामान जब्त कर लिया। इस दौरान कुछ दुकानदारों की नगर निगम की टीम के साथ नोकझोंक हो गई लेकिन नगर निगम की टीम ने बगैर दबाव में आए 20 दुकानों के आगे फुटपाथों पर बिक रहा सामान जब्त किया।
विज्ञापन

बाजार क्षेत्र में जगह-जगह फुटपाथों पर अतिक्रमण कर सामान बेचा जा रहा है। बीते बुधवार की शाम को फुटपाथों से सामान जब्त करने पहुंचीं नगर निगम की टीम को व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा था। इसके बाद अब बृहस्पतिवार सुबह भी सहायक नगर आयुक्त सरताज सिंह मनहास ने टीम के साथ रुद्रपुर बाजार क्षेत्र के फुटपाथों पर बिक रहे सामान को जब्त कर लिया।
विज्ञापन

इस दौरान गुड़ मंडी, विधवानी मार्केट और पांच मंदिर गली के बाद कुछ व्यापारियों की नगर निगम की टीम के साथ नोकझोंक हो गई। सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि जुर्माना वसूलने के बाद ही सामान वापस दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान अब लगातार जारी रहेगा। (ब्यूरो)

रुद्रपुर बाजार में फुटपाथ से साइकिल को जब्त करती नगर निगम की टीम।

रुद्रपुर बाजार में फुटपाथ से साइकिल को जब्त करती नगर निगम की टीम।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed