फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Employee's deathEmployee's death

सड़क हादसे में एक कर्मचारी की मौत

Wed, 24 May 2017 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंतनगर।  
ब्यूरो/अमर उजाला, पंतनगर।   Updated Wed, 24 May 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
Employee's deathEmployee's death
बाइक हादसा - फोटो : अमर उजाला

पंतनगर।  स्टेडियम रोड पर बाइकों की भिड़ंत में एक कर्मचारी की मौत हो गई जबकि दो छात्र घायल हो गए। मृत स्वच्छक पिंटू वाल्मीकि (35) पंतनगर विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग में कार्यरत था। वह ट्रेड यूनियन महासंघ के उपाध्यक्ष मनोहर लाल वाल्मीकि के साथ बाइक यूके 06एके1231 से नगला से पंतनगर की तरफ आ रहा था। बाइक मनोहर चला रहा था। चकफेरी नदी के पास बाइक की किक गिर गई।

विज्ञापन


किक उठाने के लिए मनोहर ने बाइक रोकी तो पीछे बैठा पिंटू स्टेप्नी उठाने के लिए झुक गया। इसी बीच पीछे से तेजी से आ रही बाइक यूपी27क्यू6450 ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर से पिंटू वाल्मीकि गंभीर रूप से घायल हो गया। पंतनगर में प्राथमिक उपचार कराने के बाद परिजन उसे बरेली के राममूर्ति मेडिकल कॉलेज ले गए। राममूर्ति में उपचार के दौरान पिंटू ने दम तोड़ दिया। वह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र, एक पुत्री छोड़ गया है।
विज्ञापन


पंतनगर विवि के सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि टक्कर मारने वाली बाइक यूपी27क्यू6450 पंतनगर विश्वविद्यालय में पीएचडी कर रहा सीबी वन हॉस्टल का छात्र हिमांशु वर्मा चला रहा था। उसके पीछे इसी हॉस्टल का पीएचडी का छात्र दीपक चौधरी बैठा था। टक्कर में हिमांशु की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमांशु, उसके साथी दीपक को भी गंभीर चोटें आईं। दोनों छात्रों को हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में मनोहर लाल के पैर में भी मामूली चोट आई। मनोहर लाल ने घटना की लिखित सूचना पुलिस, सुरक्षाधिकारी को देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। क्षतिग्रस्त बाइक पंतनगर विवि के सुरक्षा विभाग के कब्जे में है।  

काशीपुर। रामनगर मार्ग पर टैंपो और बोलेरो की भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसका पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। सोमवार शाम व्हाइट हाउस कॉलोनी के सामने टेंपो और बोलेरो की टक्कर हो गई थी। इसमें चालक सहित 13 लोग घायल हो गए थे।


घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ग्राम धनौरी प्रतापपुर निवासी नरेश सिंह (40) पुत्र भुक्कन सिंह की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे रामनगर रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां पर इलाज के दौरान मंगलवार देर शाम उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिवार में पत्नी और पांच पुत्र हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed