फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Employee of Pantnagar.

दुर्व्यवहार के आरोपी ऑफिसर के खिलाफ कार्रवाई को प्रदर्शन

Wed, 24 May 2017 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंतनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला, पंतनगर। Updated Wed, 24 May 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
Employee of Pantnagar.
पंतनगर में प्रशासन भवन पर धरना, प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

पंतनगर। पंतनगर विश्वविद्यालय फार्म, शोध इकाइयों के श्रमिकों ने मंगलवार को दो घंटे तक काम बंद रखा। श्रमिकों ने ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा, ट्रेड यूनियन महासंघ के नेताओं के नेतृत्व में प्रशासन भवन पर धरना, प्रदर्शन किया। उन्होंने फार्म के विजिलेंस ऑफिसर अभिमन्यु चौबे द्वारा महिला, उसके श्रमिक पति के साथ की गई मारपीट एवं दुर्व्यवहार के आरोपी अफसर को दंडित करने की मांग की।

विज्ञापन


सुबह उपस्थिति दर्ज कराकर श्रमिक प्रशासन भवन पर एकत्र हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि विवि, पुलिस प्रशासन मारपीट एवं दुर्व्यवहार के आरोपी विजिलेंस ऑफिसर अभिमन्यु चौबे को संरक्षण दे रहे हैं। उन्होंने विजिलेंस ऑफिसर, मुख्य महाप्रबंधक फार्म पर अनेक आरोप लगाए। प्रदर्शनकारियों ने दोनों अधिकारियों को पदमुक्त कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन


मोर्चा अध्यक्ष जनार्दन सिंह ने श्रमिक रफीक के शरीर पर लगी चोटें दिखाईं। कहा कि यदि श्रमिक रफीक की गलती थी तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करनी चाहिए थी। किसी को भी मारपीट का अधिकार नहीं है। इस बीच मोर्चा के आंदोलन के 20वें दिन उदयभान पांडे, सादिक अली खान, मदन लाल, चामू क्रमिक अनशन पर बैठे। वहां एमएम पॉल, संतोष कुमार, मो. रफीक, लियाकत, डीएन यादव, राजपाल सिंह, महेंद्र शर्मा, गोरख सिंह, सलमी खातून, ओमप्रकाश शर्मा, ओएन गुप्ता, आरएन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed