फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Emergency landing by Helicopter in Kudeshwari.

कुंडेश्वरी में सेना के हेलीकाप्टर ने की इमरजेंसी लैंडिंग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Emergency landing by Helicopter in Kudeshwari.
काशीपुर के कुंडेश्वरी क्षेत्र में इमरजेंसी लैंडिंग में उतरा हैलीकाप्टर। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। सेना के बताए जा रहे हेलीकाप्टर ने एक खेत के बीच से गुजर रही सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग की। करीब 15 मिनट बाद हेलीकाप्टर ने यहां से उड़ान भर ली। हेलीकाप्टर को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मोबाइल से वीडियो और फोटोग्राफी की।
विज्ञापन

कुंडेश्वरी क्षेत्र के ग्राम ढकिया नंबर दो में बृहस्पतिवार को हेलीकाप्टर एकाएक काफी नीचे मंडराने लगा। हेलीकाप्टर ने एक खेत के बीच से होकर गुजर रही सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग की। गांव में गेहूं के खेत के पास सड़क पर अचानक उतरे हेलीकाप्टर को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

इसी बीच दूसरा हेलीकाप्टर गांव के ऊपर काफी नीचे मंडराने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गांव के पास स्थित गेहूं के खेतों के बीच उतरे हेलीकाप्टर को देखने के लिए भीड़ लग गई। लगभग 15 मिनट बाद हेलीकाप्टर ने दोबारा सुरक्षित उड़ान भरी। इस संबंध में हेलीकाप्टर में सवार कर्मियों ने यह नहीं बताया कि आखिर क्यों यहां इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ वीर सिंह ने बताया कुंडेश्वरी क्षेत्र में सेना का हेलीकाप्टर उतरने की सूचना मिली थी। कुंडेश्वरी पुलिस चौकी से कर्मचारी जब तक मौके पर पहुंचते हेलीकाप्टर उड़ान भर चुका था। इसलिए कोई जानकारी नहीं मिल सकी कि किन कारणों से हेलीकाप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed