{"_id":"68c07eca32266f957109a911","slug":"electricity-supply-to-bus-station-restored-after-8-days-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-129779-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: आठ दिन बाद बस अड्डे की बिजली आपूर्ति बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: आठ दिन बाद बस अड्डे की बिजली आपूर्ति बहाल
Wed, 10 Sep 2025 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। आठ दिन बाद रोडवेज बस अड्डे की बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है।एक सितंबर को बारिश के दौरान रोडवेज बस अड्डे की बिजली के पोल से आने वाली केबल जल गई थी। केबल जलने से बस अड्डे, डिपो कार्यालय और रोडवेज कार्यशाला में कामकाज प्रभावित हो गया था। बस अड्डे के प्रतीक्षा स्थल पर यात्रियों के लिए लगे पंखे नहीं चल पा रहे थे। जनरेटर से बस अड्डे और कार्यशाला को बिजली दी जा रही थी। हर दिन करीब 60 लीटर डीजल खर्च हो रहा था। जनरेटर गर्म होने से कुछ अंतराल के बाद बंद करना पड़ रहा था। इससे दिक्कत और बढ़ रही थी।
डिपो के सहायक महाप्रबंधक का कहना था कि केबल जलने की सूचना एक सितंबर को ऊर्जा निगम के ईई को दे दी थी, लेकिन केबल नहीं बदली गई। अमर उजाला ने इस अव्यवस्था पर मंगलवार के अंक में केबल फुंकी, रोज 60 लीटर डीजल पीने लगा जनरेटर शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। ऊर्जा निगम ने बस अड्डे की बिजली व्यवस्था बहाल कर दी है। रोडवेज डिपो के सहायक महाप्रबंधक श्रीराम कौशल ने बताया कि ऊर्जा निगम ने अस्थायी तौर पर लाइन की मरम्मत कर बिजली बहाल की है। ऊर्जा निगम जली हुई केबल बदलेगा। बहरहाल बिजली बहाल होने से कामकाज सुचारु हो गया है।