फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Electricity Connection Now Online

Udham Singh Nagar News: अब घर बैठे करें नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन

Fri, 25 Aug 2023 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 25 Aug 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Electricity Connection Now Online
ऊर्जा निगम ने शुरू किया कंज्यूमर सेल्फ सर्विस ऐप, बिजली संबंधी शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं उपभोक्ता
विज्ञापन

अरुण कुमार

काशीपुर। उपभोक्ता नए बिजली कनेक्शन के लिए अब घर बैठे आवेदन कर सकते हैं। ऊर्जा निगम ने कंज्यूमर सेल्फ सर्विस (उपभोक्ता स्वयं सेवा) एप्लीकेशन शुरू की है।


जसपुर, काशीपुर और बाजपुर में करीब डेढ़ लाख उपभोक्ता पंजीकृत हैं। अभी तक बिजली के नए कनेक्शन के लिए उपभोक्ताओं को कार्यालय के लिए चक्कर लगाने पड़ते थे। निगम ने इसका संज्ञान लेकर उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए यूपीसीएल कंज्यूमर सेल्फ सर्विस ऐप शुरू किया है। ऊर्जा निगम के एसई अनिल वर्मा ने बताया कि उपभोक्ता घर बैठे नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही बिल भुगतान, स्टेटस जानने, फाइल की जानकारी, रसीद प्राप्त आदि सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा मीटर खराबी समेत अन्य शिकायतें भी दर्ज करा सकते हैं। उपभोक्ता स्मार्ट फोन पर प्ले स्टोर से ऐप को डाउनलोड कर सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed