फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Effect of addiction on the culture of Godland: Agarwal

देवभूमि की संस्कृति पर नशे का प्रभाव : अग्रवाल

Mon, 25 Sep 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज।
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज। Updated Mon, 25 Sep 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
Effect of addiction on the culture of Godland: Agarwal
सितारगंज में मेधावियों को सम्मानित करते विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल। - फोटो : amar ujala
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने कहा कि नशे की लत से युवा पीढ़ी बर्बाद होती जा रही है, देवभूमि की संस्कृति पर भविष्य में इसका विपरीत असर पड़ेगा। राज्य सरकार नशे के मुद्दे पर गंभीर है और प्रदेश को नशामुक्त बनाना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने क्षेत्र के 28 स्कूलों के करीब 150 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
रविवार को सेवार्थ विकास संस्था की ओर से महाराजा अग्रसेन धर्मार्थ ट्रस्ट में मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह एवं नशे के खिलाफ युवा विचार गोष्ठी आयोजित की गई, जिसका शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल और एसएसपी डा. सदानंद दाते ने दीप जलाकर किया। विधानसभा अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा कि शिक्षित युवा अपने-अपने क्षेत्रों में नशे के खिलाफ जागरुकता लाएं। ताकि नशाखोरी का जड़ से विनाश हो सके। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. दाते ने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस ने अभियान चला रखा है। युवा पुलिस के इस अभियान को गति देने में सहयोग करें, जिससे जिले को कोई भी गांव नशे की जद में न रहे। इस दौरान क्षेत्र के सरकारी और मान्यता प्राप्त हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट स्कूलों के बोर्ड परीक्षा में उच्च स्थान पाने वाले मेधावियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। ऋषिकेश के मानस प्रबोध कथावाचक गौरांग रघु महाराज ने बच्चों को नशे से दूर रहने और इसके खिलाफ अलख जगाने की अपील की।
विज्ञापन
अध्यक्षता राज्य आंदोलनकारी फकीर सिंह कन्याल और संचालन संस्था अध्यक्ष बहादुर सिंह नगदली ने किया। इधर, ट्रस्ट कार्यालय में अग्रवाल समाज ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र को शॉल ओड़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वहां नानकमत्ता विधायक डा. प्रेम सिंह राणा, सितारगंज सिडकुल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश कुमार, बृजेश बनकोटी, शिवकुमार मित्तल, हुकुमचंद मित्तल, रोशन लाल अग्रवाल, श्रीपाल राणा, कमल जिंदल, सुरेश सिंघल, अनिल गर्ग, सुमन राय, उमराव सिंह मनराल, गोपाल सिंह बिष्ट, महेश मित्तल, जया जोशी, मुकेश सनवाल, पकंज रावत, राजू नगदली आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed