फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Education System comes in Contract Labour

Udham Singh Nagar News: बेहतर भविष्य की बुनियाद डाल रहे किराये के शिक्षक

Sat, 25 Nov 2023 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 25 Nov 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Education System comes in Contract Labour
खटीमा। जिले के कई विद्यालयों में अध्यापकों का टोटा है। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई को बाधित होने से रोकने के लिए अभिभावक समिति की ओर से स्कूल में शिक्षक रखे गए हैं। जीजीआईसी खटीमा में अध्यापकों की कमी को पूरा करने के लिए अभिभावक समिति की ओर से तीन अध्यापक रखे गए हैं, जिन्हें 4000 रुपये वेतन दिया जाता है।
विज्ञापन


खटीमा के एकमात्र जीजीआईसी में वर्तमान में 807 छात्राएं अध्ययनरत हैं। छात्राओं को पढ़ाने के लिए शिक्षक-शिक्षिकाओं की कमी है। लंबे समय से प्रवक्ताओं के पांच पद रिक्त चल रहे हैं। अध्यापकों की कमी को देखते हुए अभिभावक समिति की ओर तीन अध्यापकों की नियुक्ति की गई है। प्रधानाचार्य मीना कुमारी बताती हैं कि जीजीआईसी में अध्यापकों की कमी के चलते 4000 रुपये मानदेय पर बीएड डिग्री धारक तीन शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। बीईओ तरुण कुमार पंत बताते हैं कि जीजीआईसी में करीब एक साल से तीन अध्यापक अभिभावक समिति की ओर से रखे गए हैं। रिक्त पदों के सापेक्ष अध्यापकों की नियुक्ति के लिए शिक्षा निदेशालय को पत्र भेजा गया है। शीघ्र नियमित अध्यापकों की नियुक्ति होने की संभावना है।
विज्ञापन


बन्नाखेड़ा जीआईसी में अभिभावक समिति ने रखे चार शिक्षक

बाजपुर। गांव बन्नाखेड़ा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में करीब 850 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे है। कॉलेज में हिंदी, विज्ञान, सोशल और इतिहास के विषय अध्यापकों के पद रिक्त चल रहे थे। रिक्त शिक्षकों के पदों से बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पा रही थी। विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर अभिभावक समिति ने निर्णय लेकर चार शिक्षक और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को निजी तौर पर रखा है। बन्नाखेड़ा जीआईसी के अभिभावक समिति के अध्यक्ष चंद्रपाल ने बताया कि कॉलेज में रखे गए शिक्षकों को पांच हजार रुपये प्रति माह और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को आठ हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


जीजीआईसी महुआखेड़ागंज में नहीं है व्यायाम शिक्षक



काशीपुर। बीईओ आरएस नेगी ने बताया कि ब्लॉक में राजकीय इंटर कॉलेज सात और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छह संचालित होते हैं। इनमें जीजीआईसी महुआखेड़ा गंज में व्यायाम शिक्षक नहीं है। राउमावि मानपुर, बरखेड़ा पांडे, गुलजारपुर में व्यायाम शिक्षक के पद सृजित नहीं है। इनमें विद्यालयों में स्वीकृत 116 में से 25 शिक्षकों के पद लंबे समय से रिक्त हैं। सभी विद्यालयों में खेल मैदान है। संवाद




पूर्णानंद तिवारी इंटर कॉलेज में अभिभावक संघ ने रखे पांच शिक्षक

जसपुर। पंडित पूर्णानंद तिवारी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सर्वेश वर्मा ने बताया कि विद्यालय में सृजित शिक्षकों के पदों में से पांच शिक्षक के पद रिक्त चल रहे हैं। इन पदों पर अभिभावक शिक्षक संघ की ओर से शिक्षक रखे गए हैं। बीएसवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पीयूष अग्रवाल ने बताया कि उनके विद्यालय में स्वीकृत पदों में से शिक्षकों के बरसों से तीन पद रिक्त चल रहे हैं। तीनों पदों पर अभिभावक संघ की ओर से शिक्षकों को नियुक्त किया गया है। इनका मानदेय अभिभावक शिक्षक संघ दे रहा है। उन्होंने बताया कि शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं को गुणवत्ता युक्त शिक्षा नहीं मिल रही है। शिक्षा विभाग से विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा लगातार शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed