फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   education news in district.

Udham Singh Nagar News: 3894 ने छोड़ी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा

Mon, 12 May 2025 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 12 May 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
education news in district.
रुद्रपुर। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की प्री परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। जिले के कुल 26 परीक्षा केंद्रों पर पंजीकृत 9990 में से 3894 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए तैनात 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार परीक्षा केंद्रों का दौरा करते रहे। जिले में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा के लिए रुद्रपुर में 18 और खटीमा में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन सभी केंद्रों पर कुल 9990 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए दूर-दूर से परीक्षार्थी सुबह ही पहुंच गए थे। सुबह 10:30 बजे से गहन चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया। पूरी सुरक्षा के बीच प्रचंड गर्मी में परीक्षा शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन घंटे तक चली परीक्षा में इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान आदि के प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि कुछ गणित और विज्ञान के सवाल कठिन थे। इतिहास और भूगोल के प्रश्न सामान्य रहे। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों के लिए ठंडे पापी की व्यवस्था केंद्र के अंदर की गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed