फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Education news in district.

डीएलएड परीक्षा : 5397 में से 844 अनुपस्थित

Sun, 01 Dec 2024 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 01 Dec 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Education news in district.
रुद्रपुर। जिले में द्विवर्षीय डिप्लोमा इन एलीमैंट्री एजुकेशन (डीएलएड) परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। इसके लिए रुद्रपुर और काशीपुर में 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। यहां कुल 5397 परीक्षार्थियों में से 844 अनुपस्थित रहे। शिक्षा विभाग की टीम लगातार केंद्रों पर भ्रमण करती रही।
विज्ञापन

डीएलएड परीक्षा के लिए रुद्रपुर में छह और काशीपुर में सात केंद्र बनाए गए थे। प्रत्येक केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। सुबह 10 बजे से परीक्षा शुरू हुई जो 12:30 बजे तक चली। रुद्रपुर के जनता इंटर कॉलेज में कुल पंजीकृत 499 में से 78 अनुपस्थित रहे। एएनझा इंटर कॉलेज में 450 में 65, श्री गुरुनानक बालिका इंटर कॉलेज में 500 में 85, सनातन धर्म बालिका इंटर कॉलेज में 301 में 36, आर्य कन्या इंटर कॉलेज में 350 में 54 और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फाजिलपुर महरौला में 276 में से 45 अनुपस्थित रहे। रुद्रपुर के कुल परीक्षा केंद्रों में कुल 2376 में 2013 उपस्थित हुए जबकि 363 अनुपस्थित हुए। उधर काशीपुर के सात परीक्षा केंद्रों पर पंजीकृत कुल 3021 परीक्षार्थियों में से 2540 उपस्थित और 481 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed