फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   E rickshaw driver beaten up at Agrasen Chowk, video goes viral

Udham Singh Nagar News: अग्रसेन चौक पर ई रिक्शा चालक को पीटा, वीडियो वायरल

Fri, 10 May 2024 03:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 10 May 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
E rickshaw driver beaten up at Agrasen Chowk, video goes viral
रुद्रपुर के अग्रसेन चौक पर ई रिक्शा चालक पर चप्पल बरसाता दूसरा चालक।
रुद्रपुर। शहर के व्यस्तम अग्रसेन चौक पर रुपयों के लेनदेन को लेकर दो ई रिक्शा चालकों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर एक ई रिक्शा चालक ने अपने साथी के साथ मिलकर चौक पर ही दूसरे चालक की चप्पल से पिटाई कर दी। इससे वहां जाम लग गया। दो दिन पहले हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी सिटी ने रुद्रपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

दरअसल सोशल मीडिया पर अग्रसेन चौक का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दो युवक एक अन्य युवक को पीटते हुए दिख रहे हैं। एक युवक तो चप्पल से कई बार वार कर रहा है। वीडियो में एक ई रिक्शा चौक पर खड़ा नजर आ रहा है। इस मारपीट और ई रिक्शे की वजह से जाम की स्थिति हो रही है। हालांकि लोग बीच बचाव कर मामले को शांत कराते दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रहे दो युवक ई रिक्शा चालक बताए जा रहे हैं और रुपयों के विवाद में मारपीट की बात सामने आ रही है लेकिन इस मामले में किसी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि वायरल वीडियो को जांच के लिए रुद्रपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को भेजा गया है। वीडियो की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed