फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Fierce fire in SIDCUL fiber company in Rudrapur, worker burnt alive

उत्तराखंड: रुद्रपुर में सिडकुल की फाइबर कंपनी में लगी भीषण आग, जिंदा जला श्रमिक

Tue, 13 Apr 2021 01:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Tue, 13 Apr 2021 01:26 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: Fierce fire in SIDCUL fiber company in Rudrapur, worker burnt alive
सिडकुल की कंपनी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के रुद्रपुर में सिडकुल के सेक्टर सात में स्थित दुर्गा फाइबर कंपनी में शॉर्टसर्किट से आग लग गई। कंपनी में आग लगते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और उन्होंने किसी तरह भागकर जान बचाई। पांच घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। एसएसपी ने आग से कंपनी को करोड़ों का नुकसान होने की बात कही है। घटना सोमवार दिन की है। वहीं, मंगलवार सुबह आग में झुलसे एक श्रमिक की मौत हो गई। मृतक पीलीभीत का रहने वाला था। 

विज्ञापन


बता दें कि दुर्गा फाइबर कंपनी में फाइबर की डिस्पोजेबल प्लेटें व गिलास बनाए जाते हैं। सोमवार को कंपनी में 100 कर्मचारी काम कर रहे थे। अधिकतर कर्मचारियों को छुट्टी दी गई थी। दोपहर डेढ़ बजे शॉर्ट सर्किट से अचानक कंपनी में आग लग गई। कंपनी के अंदर धुआं देखकर कर्मचारियों व अधिकारियों ने बाहर निकलकर जान बचाई और दमकल की गाड़ियों के मौके पर पहुंचने तक कंपनी में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था।
विज्ञापन


रुद्रपुर, पंतनगर के दमकल वाहनों के साथ ही सिडकुल की अन्य कंपनियों से फायर वाहनों को आग बुझाने के लिए लगाया गया। कंपनी के अंदर फाइबर होने से आग की लपटें हवाओं के साथ और तेज होती रहीं। दमकल विभाग की सीएफओ वंश बहादुर यादव टीम के साथ आग बुझाने के लिए जुटे रहे। सूचना पर पहुंचे एसएसपी डीएस कुंवर ने दोपहर डेढ़ बजे कंपनी में शॉर्टसर्किट से आग लगी। शाम छह बजे आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एसएसपी डीएस कुंवर, एडीएम उत्तम सिंह चौहान, एसडीएम विशाल मिश्रा, आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी, सीओ अमित कुमार, एसओ पंतनगर मदन मोहन जोशी, एसओ दिनेशपुर अशोक कुमार, सिडकुल चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह आग के बुझाने तक कंपनी के बाहर ही रहे।

आग की लपटें देख आसपास की 10 कंपनियों में रहा अलर्ट

दुर्गा फाइबर कंपनी में आग की लपटें देखकर आसपास की कंपनियों में अलर्ट जारी कर दिया गया था। दमकल विभाग के अनुरोध पर 10 कंपनियों ने कर्मचारियों की छुट्टी कर कामकाज बंद कर दिया। साथ ही बिजली के सभी उपकरणों को बंद कर दिया था। कंपनियों तक आग न पहुंचे इसके लिए आसपास खाली जगहों पर पानी का लगातार छिड़काव किया गया। कंपनी के प्रबंधक आग को बुझाने के लिए दमकल कर्मियों से मिन्नतें करते नजर आए।

हवाओं से विकराल हुई आग की लपटें
कंपनी में आग लगने के बाद तेज हवाएं चलने लगी, जिससे आग की लपटें तेज हो गई थीं। आग की लपटें हवा के साथ उठने लगी तो हर कोई सहम गया। इधर, आग से गोदाम और पूरी बिल्डिंग जल गई। कंपनी से निकल रहा काला धुआं देखकर लोग दहशत में नजर आए। आग का धुआं पूरा सिडकुल में फैलने के साथ ही पंतनगर तक पहुंच गया, जिससे वायु प्रदूषण में सामान्य दिनों के मुकाबले काफी बढ़ गया।

11 दमकल गाड़ियों ने पाया आग पर काबू
सीएफओ वंश बहादुर यादव ने बताया कि आग लगने के बाद रुद्रपुर समेत आसपास के शहरों ने फायर वाहनों को बुलाया गया। हल्द्वानी से एक, सितारगंज से एक, रुद्रपुर से दो, सिडकुल से दो वाहनों के साथ ही सिडकुल की अशोक लीलैंड, हिंदुस्तान जिंक, टाटा मोटर्स व बजाज कंपनी के एक एक निजी फायर वाहन आग बुझाने के लिए लगाए गए।

रात को होता हादसा तो हो सकती थी जनहानि
दमकल अधिकारियों के अनुसार आग दिन में लगने से उसे बुझाने में हरसंभव कोशिश की गई। यही आग रात को लगती तो जनहानि हो सकती थी। गनीमत रही कि सोमवार को कंपनी में 100 कर्मचारी काम पर आए थे। 200 कर्मचारियों के साथ ही प्लांट हेड छुट्टी पर थे। सीएफओ वंश बहादुर ने बताया कि आग में 10 कर्मचारी शुरू में घिर गए थे लेकिन सभी सकुशल बाहर आ गए। अन्य दिनों के हिसाब से कर्मचारी ड्यूटी पर होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

सिलिंडर लेकर भागे कर्मचारी
जिस समय कंपनी में आग धधकी उसी समय कंपनी के बाहर 50 से ज्यादा एलपीजी के भरे गैस सिलिंडर रखे थे। कर्मचारियों ने सूझबूझ का परिचय देकर सभी सिलिंडरों को मौके से हटा दिया। सिलिंडर नहीं हटाए जाते तो कंपनी में ब्लास्ट हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed