फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Due to greed for money, nephew strangled his aunt, police arrested him

खटीमा में जानकी हत्याकांड का खुलासा: पैसों के लालच में भतीजे ने ताई का गला घोंटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 21 Feb 2026 02:07 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 21 Feb 2026 02:07 PM IST
सार

खटीमा की देवभूमि धर्मशाला कॉलोनी में 65 वर्षीय जानकी चंद की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए उनके भतीजे को पैसों के लालच में गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Due to greed for money, nephew strangled his aunt, police arrested him
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। - फोटो : संवाद

विस्तार

खटीमा की देवभूमि धर्मशाला कालोनी में वृद्ध महिला जानकी चंद (65) की हत्या कुछ पैसों के लिए उनके ही भतीजे ने की थी। शनिवार को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्यारोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


खटीमा कोतवाली में खुलासा करते हुए एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि 18 फरवरी (बुधवार) की देर रात्रि सितारगंज रोड स्थित देवभूमि धर्मशाला कालोनी में एक मकान के अंदर वृद्ध महिला जानकी चंद का शव खून से लथपथ पड़ा होने की सूचना मिली थी। जिस पर खटीमा कोतवाली पुलिस ने उच्च अधिकारियों को सूचित कर घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया। साथ ही फील्ड यूनिट व आरएफएसएल कुमाऊं यूनिट टीम ने भी मौके पर पहुंचकर फिंगर प्रिंट व महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित किए । उन्होंने बताया कि मृतका के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर खुलासे के लिए टीमों का गठन किया गया। लगभग 60 से 70 सीसीटीवी कैमरों और लोगों से जानकारी जुटाई गई। जांच के दौरान इस हत्याकांड में मृतका जानकी देवी के भतीजे आदर्श कालोनी, डिग्री कालेज रोड खटीमा निवासी रवि चंद का नाम प्रकाश में आया। जिस पर खटीमा कोतवाली पुलिस ने रवि चंद  को झनकट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


सख्ती से पूछताछ के बाद बताया कि रवि चंद ने बताया कि वह हरियाणा के नांगल कस्बे में एक फैक्ट्री में मजदूरी का कार्य करता है। सोमवार को वह अपनी ताई जानकी चंद को बैंक लेकर गया था, जहां ताई  ने अपने खाते से कुछ पैसे निकाले थे। उसने बताया कि उसे भी पैसों के सख्त जरूरत थी। 17 फरवरी (मंगलवार) की शाम को वह मुंह में मफलर ढककर ताई के घर गया और उनके साथ खाना खाया। फिर मौका पाकर अपने मफलर से पीछे से ताई का मुंह और गला दबा दिया। इस दौरान आत्मरक्षा में ताई  मुंह के बल फर्श पर गिर गई, जिससे उनके नाक मुंह से खून बहने लगा। इसके बाद मैंने उनकी अलमारी से एक पर्स निकाला, जिसमें पैसे और अन्य सामान था। फिर किसी को शक न हो, इसलिए ताई के मकान के बाहर बने ग्रिल पर बाहर से ताला लगा दिया और दरवाजे की भी कुंडी लगा दी। फिर में वहां से चुपचाप चला गया। एसएसपी ने बताया कि अभियुक्त की निशानदेही पर घटना से संबंधित माल बरामदगी की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम में सीओ विमल रावत, कोतवाल विजेंद्र शाह, एसआई किशोर पंत आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed