Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   DSR method... less effort, time saving and more profit

Udham Singh Nagar News: डीएसआर पद्धति... मेहनत कम, समय की बचत और मुनाफा ज्यादा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
DSR method... less effort, time saving and more profit
डीएसआर पद्धति से खेत में धान की बुआई करते किसान। स्रोत : किसान
आदर्श सिंह
विज्ञापन

काशीपुर। ऊधमसिंह नगर में किसान धान की फसल की बुआई के लिए डीएसआर पद्धति को अपना रहे हैं। इससे मेहनत, समय और रुपये की बचत हो रही है। साथ ही पानी की लागत और मीथेन उत्सर्जन कम कर पर्यावरण में सुधार भी हो रहा है।
जिले में करीब छह हजार एकड़ में इस बार डीएसआर (डायरेक्ट सीडेड राइस) पद्धति से धान की बुआई की गई थी। इस पद्धति को किसानों ने कारगर बताया है। कृषि विज्ञान केंद्र के उद्यान वैज्ञानिक डॉ. अनिल चंद्रा ने बताया कि डीएसआर पद्धति से 35 से 40 प्रतिशत तक पानी की बचत होती है। ट्रांसप्लांट पद्धति में एक किलो चावल निकालने के लिए चार हजार से पांच हजार लीटर पानी लग जाता है। इस पद्धति से मीथेन उत्सर्जन में भी 30 प्रतिशत तक कमी आएगी और लागत पर भी असर पड़ेगा। बता दें कि काशीपुर, बाजपुर और जसपुर क्षेत्र पानी का स्तर 60 से 70 फीट नीचे गिरने के कारण रेडजोन में गिने जा रहे हैं। इसमें भी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन



डीएसआर पद्धति का तरीका

खेत की जुताई करने के बाद उसे समतल करना होता है। इसके बाद डीएसआर सीड ड्रिल मशीन में सात किलो प्रति एकड़ के हिसाब से धान के बीज और 30 से 35 किलो डीएपी खाद के साथ मशीन से डेढ़ से दो इंच गहराई में बुआई करनी होती है। बुआई के 24 घंटे बाद सिंचाई की जाती है। करीब 12 से 15 दिन बाद खरपतवारनाशक का छिड़काव करना होता है। इसके बाद 30 से 35 दिन बाद दोबारा खरपतवारनाशक का छिड़काव किया जाता है। इसके बाद इसमें 90 से 100 किलो यूरिया और 25 किलो पोटाश प्रति एकड़ डालनी होती है। इस प्रकार डीएसआर पद्धति से खेती कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसआर के फायदे

डीएसआर पद्धति से प्रति एकड़ सात किलो जबकि ट्रांसप्लांट पद्धति में 12 किलो बीज की लागत आती है। एक ओर धान की ट्रांसप्लांट पद्धति पर 20,000 रुपये प्रति एकड़ खर्च हो रहे हैं। वहीं डीएसआर पद्धति से 3000 रुपये प्रति एकड़ लागत आती है। इसमें ट्रांसप्लांट खेती के मुकाबले सिंचाई की ज्यादा जरूरत नहीं रहती। कीटनाशक का ज्यादा छिड़काव भी नहीं करना पड़ता है। ट्रांसप्लांट के मुकाबले फसल सात से 15 दिन पहले कटाई के लिए तैयार हो जाती है। फसल की बुआई के लिए श्रमिकों को जरूरत नहीं पड़ेगी जिससे चार से पांच हजार रुपये प्रति एकड़ लगने वाला लेबर खर्च भी बचेगा।

किसानों के अनुभव

दस एकड़ जमीन पर डीएसआर पद्धति से धान की फसल लगाई है। पैदावार अच्छी हुई है। ट्रांसप्लांटिंग के मुकाबले डीएसआर पद्धति ज्यादा कारगर साबित हुई है। - नवनीत चौहान, किसान, अंगदपुर
डीएसआर तरीके से आठ एकड़ भूमि पर धान की फसल लगाई थी। आर्थिक बचत के साथ सिंचाई के लिए ज्यादा भागदौड़ नहीं करनी पड़ी। मेहनत और समय दोनों बचता है। फसल भी अच्छी हुई है। - जगतार सिंह, किसान, महुआखेड़ा गंज
डीएसआर परंपरागत तरीके से काफी लाभदायक और आसान है। इस बार 11 एकड़ में धान लगाया था। इससे बचत हुई और मिट्टी की गुणवत्ता भी बरकरार है। अगली बार इस पद्धति से ज्यादा क्षेत्र में धान की बुआई करूंगा। - सनी चौधरी, वीरपुर


धान की डीएसआर पद्धति किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है। इस पद्धति के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाएगा। पानी की बचत के साथ मिट्टी की उर्वरक क्षमता में भी सुधार होगा। - कल्याण सिंह रावत, कृषि एवं भू संरक्षण अधिकारी, काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed