फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Drunk driving youths misbehaved with the girl Uttarakhand news in hindi

Udham Singh Nagar: नशे में कार चला रहे युवकों ने युवती को जबरन बैठने का किया दुस्साहस, फिर पुलिस ने उतारा नशा

Fri, 11 Aug 2023 03:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) Updated Fri, 11 Aug 2023 03:07 PM IST
सार

डीडी चौक पर एक युवती हल्द्वानी जाने के लिए खड़ी थी। इसी दौरान कार सवार दो युवक मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार रोक कर युवती को हल्द्वानी छोड़ने की बात की। युवती ने उनके साथ जाने से मना किया तो युवक आगबबूला हो गए और युवती से अभद्र भाषा में बात करने लगे।

विज्ञापन
Drunk driving youths misbehaved with the girl Uttarakhand news in hindi
रुद्रपुर के डीडी चौक पर सूचना पर पहुंची सीपीयु पुलिस। स्राेत वीडिय - फोटो : रुद्रपुर के डीडी चौक पर सूचना पर पहुंची सीपीयु पुलिस। स्राेत वीडिय

विस्तार

शहर के डीडी चौक पर शराब पीकर कार चला रहे युवकों ने एक युवती को बैठाने का प्रयास किया। विरोध करने पर युवकों ने युवती से अभद्रता की। इस दौरान वहां हंगामा हो गया। आसपास के लोगों के हस्तक्षेप करने पर सीपीयू पुलिस ने पहुंच कर कार को सीज कर और युवकों को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम डीडी चौक पर एक युवती हल्द्वानी जाने के लिए खड़ी थी। इसी दौरान कार सवार दो युवक मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार रोक कर युवती को हल्द्वानी छोड़ने की बात की। युवती ने उनके साथ जाने से मना किया तो युवक आगबबूला हो गए और युवती से अभद्र भाषा में बात करने लगे। इस दौरान आसपास के लोगों मौके पर पहुंचे तो युवकों ने उनसे भी अभद्रता की।
विज्ञापन


युवक शराब के नशे में थे और कार में भी शराब की बोतलें मिलीं। सूचना पर सीपीयू प्रभारी राकेश बिष्ट अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवकों की एल्काेमीटर से जांच की, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:   पांच साल से कॉलेजों को संबद्धता प्रमाणपत्र नहीं जारी, अब शासन ने राजभवन को भेजा पत्र

प्रभारी बिष्ट का कहना है कि कार को सीज कर दिया है। आरोपी युवकों को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि युवक हल्द्वानी के रहने वाले हैं और कार का नंबर भी हल्द्वानी का है। युवती भी मूल रूप से हल्द्वानी की रहने वाली है और रोजाना वहां से आ कर शहर के निजी अस्पताल में नौकरी करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed