फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Colleges Affiliation case Government sent letter to Raj Bhavan Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: पांच साल से कॉलेजों को संबद्धता प्रमाणपत्र नहीं जारी, अब शासन ने राजभवन को भेजा पत्र

Fri, 11 Aug 2023 03:03 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 11 Aug 2023 03:03 PM IST
सार

पिछले साल प्रदेशभर के कॉलेजों में पढ़ने वाले विभिन्न सरकारी विश्वविद्यालयों के करीब 12 हजार छात्र छात्रवृत्ति से वंचित रह गए थे। इस साल भी समाज कल्याण विभाग तीन बार पत्र भेज चुका है।

विज्ञापन
Colleges Affiliation case Government sent letter to Raj Bhavan Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पांच साल से कॉलेजों को राजभवन से संबद्धता का पत्र न मिलने के मामले में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देशों के बाद अब शासन ने राजभवन को पत्र भेजा है। जल्द ही मामले के निपटारे के लिए शासन व राजभवन के अधिकारियों के बीच बैठक होगी।

विज्ञापन

पांच साल से श्रीदेव सुमन विवि के ज्यादातर कॉलेजों को राजभवन से संबद्धता का प्रमाणपत्र नहीं मिला है। इस वजह से इन कॉलेजों में पढ़ रहे छात्रों को समाज कल्याण विभाग छात्रवृत्ति नहीं दे रहा है। पिछले साल प्रदेशभर के कॉलेजों में पढ़ने वाले विभिन्न सरकारी विश्वविद्यालयों के करीब 12 हजार छात्र छात्रवृत्ति से वंचित रह गए थे। इस साल भी समाज कल्याण विभाग तीन बार पत्र भेज चुका है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...डेंगू का बढ़ा डंक: सरकारी अस्पतालों में इलाज हुआ महंगा, सिंगल डोनर प्लेटलेट्स की बढ़ी मांग, इतना होगा खर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन

राजभवन में पांच साल से संबद्धता प्रमाणपत्र लटकने के मामले में बृहस्पतिवार को शासन ने राजभवन को पत्र भेजा है। अपर सचिव प्रशांत आर्य ने बताया कि जल्द ही बैठक कर नियमानुसार संबद्धता प्रकरण का निपटारा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी छात्र को छात्रवृत्ति से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed