फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Drug smuggling in kumaon

Udham Singh Nagar News: तो कुमाऊं में बांग्लादेश के रास्ते अफगानिस्तान से हो रही है ड्रग्स तस्करी...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Drug smuggling in kumaon
यूपी और दूसरे राज्यों के अलावा अफगानिस्तान की अफीम व अन्य ड्रग्स के बांग्लादेश के रास्ते भी कुम - फोटो : यूपी और दूसरे राज्यों के अलावा अफगानिस्तान की अफीम व अन्य ड्रग्स के बांग्लादेश के रास्ते भी कुमाऊं में पहुंचने की आशंका है।
कीर्तिराज रुमाल
विज्ञापन

रुद्रपुर। यूपी और दूसरे राज्यों के अलावा अफगानिस्तान की अफीम व अन्य ड्रग्स के बांग्लादेश के रास्ते भी कुमाऊं में पहुंचने की आशंका है। इससे कुमाऊं में नारको आतंकवाद के पैर पसारने का खतरा भी बढ़ सकता है। शुक्रवार को पुलिस ने अफीम की एक बड़ी खेप को तराई से कुमाऊं के दूसरे क्षेत्रों में खपाने की तस्करों की योजना को विफल कर दिया, लेकिन यह अफीम कहां से लाई जा रही थी, पुलिस ने इसका ठीक से खुलासा नहीं किया।
शनिवार को पकड़े गए दोनों तस्कर गदरपुर क्षेत्र के हैं। 25 जनवरी 2022 को उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले नशे की खेप पहुंचाने की योजना को भी रुद्रपुर में एसओजी की टीम ने विफल कर दिया था। तस्करों से एक किलो हेरोइन और 31.17 ग्राम स्मैक बरामद हुई थी। गिरफ्तार तस्करों में दो पश्चिम बंगाल और एक गदरपुर का था। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया था कि वह बांग्लादेश बॉर्डर से ऊधम सिंह नगर, हल्द्वानी, रामपुर और बरेली को ड्रग्स की तस्करी करते हैं। ऊधम सिंह नगर का कुमाऊं प्रवेश द्वार होने के कारण यहां कई अंतरराज्जीय तस्कर गिरोह सक्रिय हैं, जो रुद्रपुर से चंपावत, पिथौरागढ़, हल्द्वानी, नैनीताल, अल्मोड़ा और बागेश्वर को नशीले पदार्थों की तस्करी करते हैं।
विज्ञापन

अक्तूबर 2021 को किच्छा में सात किलो अफीम के साथ झारखंड के दो तस्कर पकड़े गए थे। जनवरी 2022 में एक करोड़ के गांजे के साथ ओडिशा के चार तस्कर गिरफ्तार हुए थे। बता दें कि अफगानिस्तान में अफीम की बड़े स्तर पर खेती होती है। कई बार यह अफीम दूसरे देशों की युवा पीड़ी नशेड़ी बनाकर बर्बाद करने आदि के रूप में नारको आतंकवाद की इस्तेमाल होती है। तस्कर इसे बांग्लादेश बॉर्डर के माध्यम से भारत में अवैध रूप से भेजते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइसेंस लेकर भी अफीम की खेती से रहा अवैध धंधा
रुद्रपुर। यूपी के बरेली आदि क्षेत्रों में कुछ लोग लाइसेंस लेकर अफीम की खेती करते हैं। जानकारों का कहना है कि कई बार लोग लाइसेंस से अधिक क्षेत्रफल में अफीम उगा लेते हैं, जिसे इसी तरफ तस्करों के माध्यम से खपाया जाता है। तस्कर अफीम को प्रति ग्राम की दर से बेचते हैं। नशे की आदी लोगों को अफीम बेचने के लिए वह कारों का इस्तेमाल करते हैं। कार में ही तराजू भी रखते हैं।

कप्तान बोले यह जांच का विषय
रुद्रपुर। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि अफीम को कहां से लाया जा रहा था, यह जांच का विषय है। इसकी गहराई से जांच करने के बाद खुलासा किया जाएगा।

जिले में इस साल बरामद नशीली सामग्री

चरस - 15.321 किग्रा
डोडा - 69.551 किग्रा
अफीम- 19.316 किग्रा
स्मैक - 04.826 किग्रा

गांजा - 99.215 किग्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed