फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Drug. consignment. arriving. Odisha. two smugglers. ganja.

Rudrapur News: ओडिसा से पहुंची गांजे की खेप, पुलिस ने करीब 48 किलो के साथ दो तस्कर दबोचे

Mon, 16 Sep 2024 02:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 16 Sep 2024 02:09 PM IST
सार

रुद्रपुर पुलिस ने यूपी सीमा पर चेकिंग के दौरान कार की डिक्की से 47.998 किलो गांजा बरामद किया।

विज्ञापन
Drug. consignment. arriving. Odisha. two smugglers. ganja.
रुद्रपुर में पुलिस टीम हिरासत में गांजे की खेप के साथ पकड़े गए आरोपी। संवाद

विस्तार

रुद्रपुर पुलिस ने यूपी सीमा पर चेकिंग के दौरान कार की डिक्की से 47.998 किलो गांजा बरामद किया। मामले में आरोपी ओडिसा से सस्ते दाम में गांजा ला रहे कार सवार दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि दोनों नशे के बड़े सौदागर के लिए काम करते थे। उसके खिलाफ भी केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


रविवार को पत्रकार वार्ता में एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि शनिवार देर रात पुलभट्टा थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम यूपी सीमा पर नेशनल ढाबे के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने बहेड़ी की ओर से आ रही कार को रोककर तलाशी ली तो कार की डिक्की से 11 पैकेटों में गांजा भरा मिला। बरामद गांजे का वजन 47.998 किलो है।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने कार सवार आर्यनगर (गदरपुर) निवासी मुकेश कुमार और ढाई नंबर कोपा गूलरभोज निवासी श्रवण कुमार को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के बड़े नशे के सौदागर दीपक गाइन के लिए काम करते हैं। दीपक पर शराब व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में रुद्रपुर थाने में करीब छह और पुलभट्टा थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं। वह पहले भी जेल जा चुका है। दोनों तस्करों ने बताया कि दीपक ने ओडिसा से सस्ते दाम पर गांजा मंगाया है। बताया कि गांजे को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के आसपास के क्षेत्र में फुटकर में महंगे दामों पर बेचा जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि मुकेश और श्रवण के साथ ही दीपक गाइन के खिलाफ 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। तस्करी में प्रयुक्त कार को सीज कर दिया गया। वहीं कोर्ट में पेशी के बाद दोनों तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। टीम में थानाध्यक्ष के अलावा एसआई पंकज कुमार, हेमचंद तिवारी, हेड कांस्टेबल फिरोज खान, धरमवीर सिंह, कांस्टेबल महेंद्र सिंह बिष्ट, दीपक बिष्ट, चारू पंत आदि शामिल रहे।


हाथी के दांत की तस्करी में पकड़ा गया था श्रवण
गांजा तस्करी में पकड़ा गया श्रवण कुमार पहले से आपराधिक कार्यों में लिप्त रहा है। इससे पहले वह हाथी दांत की तस्करी में पकड़ा गया था। एसएसपी मिश्रा ने बताया कि नशे के सौदागरों के नेटवर्क को खत्म करने के एएनटीएफ गठित कर दी है। एक महीने के भीतर नशा तस्करी में लिप्त छुटभइये भी सलाखों के पीछे होंगे। अन्य आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। नशे के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा। पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ सदर निहारिका तोमर आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed