{"_id":"577d55fc4f1c1b446c7f9f4a","slug":"drop-in-kashipur-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशीपुर में गिरा पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशीपुर में गिरा पोल
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर।
Updated Thu, 07 Jul 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर में गिरा पोल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। तेज हवा के साथ हुई बारिश में गौतमनगर के पोल में लगा ट्रांसफार्मर कृपाल आश्रम के भवन पर जा गिरा। हादसे में कोई हताहत तो नहीं हुआ, मगर आश्रम में लगी पानी की टंकी टूटने के साथ ही भवन में भी दरार आ गई। अचानक ट्रांसफार्मर आश्रम में गिरने से वहां मौजूद लोगों में खलबली मच गई। ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से मोहल्ले में करीब आठ घंटे तक विद्युत सप्लाई ठप रही।
विज्ञापन
बुधवार की सुबह तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश हुई। जिससे कृपाल आश्रम के कोने पर सड़क किनारे बिजली के खंभों पर रखा ट्रांसफार्मर बिजली की लाइन सहित आश्रम भवन के एक कोने में जा गिरा। घटना के वक्त आश्रम में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि विद्युत सप्लाई बंद होने से जनहानि नहीं हुई। हालांकि आश्रम की छत में जरूर दरार आ गई।
विज्ञापन
बिजली की लाइन गिरने से शाम तक इलाके की बिजली आपूर्ति ठप रही। अधिशासी अभियंता विवेक कांडपाल ने बताया कि सुबह तेज बारिश, हवा से बिजली का ट्रांसफार्मर गिर गया था। जिससे दिन भर कर्मचारी ट्रांसफार्मर को ठीक करने में जुट रहे। जिससे गौतम नगर और आसपास के क्षेत्र के सैकड़ों उपभोक्ताओं के घरों में बिजली गुल रही।
विज्ञापन