फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Drones will be used to monitor forest fires: DFO

वनाग्नि पर ड्रोन से रखी जाएगी नजर : डीएफओ

Thu, 27 Feb 2025 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 27 Feb 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Drones will be used to monitor forest fires: DFO
रुद्रपुर। तराई केंद्रीय वन प्रभाग में इस अग्निकाल में जंगल में आग लगने की एक भी घटना सामने नहीं आई है। आने वाले दिनों में वनाग्नि की घटनाएं बढ़ी तो वन विभाग ड्रोन के जरिये जंगलों पर नजर रखेगा। प्रभाग के डीएफओ यूसी तिवारी ने बताया कि अग्निकाल की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रभाग में कंट्रोल बर्निंग कर आग लगने के खतरों को कम कर दिया गया है। फायर लाइनों की सफाई कर दी है, ताकि आग फायर लाइन से आगे न बढ़ने पाए।
विज्ञापन

जंगलों पर 246 अधिकारी, कर्मचारियों की टीम नजर रख रही है। इनमें वन रेंजर, डिप्टी वन रेंजर, वन दरोगा, वन रक्षक, फायर वॉचर शामिल हैं। विभाग सेटेलाइट के जरिए जंगलों की आग पर नजर रख रहा है। अब तक प्रभाग में आग लगने की कोई घटना नहीं हुई है। आने वाले दिनों में आग की घटनाएं बढ़ी तो निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे की मदद ली जाएगी, ताकि आग लगते ही बुझाया जा सके।
विज्ञापन

डीेफओ ने बताया कि हल्द्वानी में बनाया गया मास्टर कंट्रोल रूम जंगलों पर बारीकी से नजर रख रहा है। उन्होंने लोगों से कहा है कि जंगल में आग लगने पर मास्टर कंट्रोल रूम के फोन संख्या 9761323974 और 9568411249 पर सूचना दे सकते हैं। सूचना मिलते ही आग पर काबू पाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed