फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Drivers with poor eyesight are also driving vehicles.

Udham Singh Nagar News: आंखों की कम रोशनी वाले चालक भी दौड़ा रहे वाहन

Thu, 16 Jul 2026 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 16 Jul 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Drivers with poor eyesight are also driving vehicles.
रुद्रपुर। शहर में कई चालक आंख की कम रोशनी के साथ सड़क पर वाहन दौड़ा रहे थे। इनमें स्कूल वाहन चलाने वाले चालक भी हैं। एआरटीओ कार्यालय में इसका खुलासा हुआ। कमजोर नजर वाले आठ चालकों को चश्मे उपलब्ध कराए गए।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित शिविर में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के स्कूल वाहन, बस और टैक्सी चालकों, परिचालकों, परिवहन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों समेत 100 से अधिक लोगों ने आंखों की जांच कराई। परीक्षण के दौरान आठ ऐसे चालक मिले जिनकी नजर कमजोर पाई गई। एआरटीओ मोहित कोठारी ने बताया कि स्कूली वाहन चालक प्रतिदिन छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल लाने और घर छोड़ने की जिम्मेदारी निभाते हैं। ऐसे में उनकी आंखों का पूरी तरह स्वस्थ होना सड़क सुरक्षा की दृष्टि से बेहद आवश्यक है। शिविर में डॉ. आरुष, वसीम, संजय छोकरा, मनोज, तारकेंद्र वैष्णव, गोकुल सिंह सुप्याल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed