फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   driver with good milage will drive the new buses

बेहतर माइलेज वाले थामेंगे नए स्टेरिंग

Fri, 26 Aug 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Fri, 26 Aug 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
 driver with good milage will drive the new buses
बस - फोटो : अमर उजाला

परिवहन विभाग डिपो जल्द ही नई बसें मुहैया कराने जा रहा है। लेकिन बसों में रखे जाने वाले चालक और परिचालकों के लिए मानक तय कर दिए गए हैं। बेहतर सेवा देने वालों को बसों में बतौर स्टाफ रखा जाएगा। रोडवेज डिपो को मुख्यालय महाप्रबंधक (संचालन) दीपक जैन की ओर से जारी पत्र में नई बसें जल्द उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है। बसों में रखे जाने वाले स्टाफ के लिए मानक भी तय किए गए हैं। 

विज्ञापन


नई बस का स्टेरिंग उसी चालक को सौंपा जाएगा, जिनका डिपो में सबसे अच्छा डीजल औसत रहा हो। कोई दुघर्टना, क्षति, डीजल चोरी, भ्रष्टाचार, परिवाद का प्रकरण नहीं हुआ हो। वहीं अच्छा लोड फैक्टर के साथ-साथ जिन परिचालकों के साथ कोई बिना टिकट, बिना बुक भार, भ्रष्टाचार, परिवाद आदि का प्रकरण नहीं जुड़ा होगा उसे प्राथमिकता दी जाएगी। 
विज्ञापन


पत्र में किसी भी नई बस को मार्ग पर संचालित करने से पहले नई बस का संचालित किए जाने वाले संबधित मार्ग के लिए परमिट का आवेदन करने, उपलब्ध परमिट पर नई बस का नंबर रिप्लेस करवाना सुनिश्चित करने किया जाए। प्रभारी एआरएम मोहन राम ने बताया कि नई बसें आने पर बेहतर चालक, परिचालकों की ड्यूटी उनमें लगाई जाएगी। दागदार चालक और परिचालकों को किसी कीमत पर नई बसों में ड्यूटी नहीं मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed