फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Dogs annihilate 25 people

कुत्तों ने 25 लोगों को नोचा

Wed, 06 Mar 2019 12:40 AM IST
yashwant yashwant अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: yashwant yashwant Updated Wed, 06 Mar 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
Dogs annihilate 25 people
रुद्रपुर में मरीज को एंटी रैबीज वैक्सीन लगाते चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला
शहर में लावारिस कुत्तों का आतंक जारी है। मंगलवार को रुद्रपुर में जगह-जगह करीब 25 लोगों को आवारा कुत्तों ने नोच लिया। जिला अस्पताल में एक दिन में कुल 40 लोगों को एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई जाई है। 
विज्ञापन


पशुपालन विभाग, नगर निगम व प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। मंगलवार को गली मोहल्लों से सड़कों तक आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिला। कुत्तों के काटनेे पर लोग जेएलएन जिला अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन लगाने पहुंचे। आदर्श कॉलोनी निवासी धर्मवीर सिंह अपने पोते आदित्यनाथ (4), गांधी कॉलोनी निवासी राम अवतार, शांति कॉलोनी निवासी बबलू अपने पुत्र नितिन (7), ग्रीन पार्क निवासी ममता सहित अनेक लोग एंटी रैबीज बैक्सीन लगाने अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


चीफ फार्मासिस्ट पीआर चंदोला ने बताया कि मंगलवार को 40 लोगों को वैक्सीन लगायी गई, जिनमें 25 नए व 15 पुराने थे। उन्होंने बताया कि फरवरी से पांच मार्च के बीच 230 लोगों को कुत्तों ने नोंचा है। उधर, नगर निगम व पशुपालन विभाग की ओर से एक फरवरी को शुरू किए गए एबीसी सेंटर (एनीमल बर्थ कंट्रोल) पर लोग कपड़े सुखाते नजर आए। वहीं, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. निशांत शर्मा ने बताया कि शहर में जगह-जगह कूड़ा फैैला रहता है। इन कूड़े के ढेरों पर कुत्ते भोजन की तलाश में पहुंच रहे हैं। लोगों द्वारा भगाने पर काट रहे हैं। मांस की दुकानों के आसपास भी कुत्ते सक्रिय रहते हैं। यदि शहरी क्षेत्र की सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो तो इस तरह की घटनाओं में कुछ कमी आ सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन की पर्याप्त व्यवस्था कर दी गई है। जिला प्रशासन के निर्देश पर वैक्सीन की लॉकल खरीद की जा रही है। जनऔषधि केंद्र संचालक को भी पर्याप्त वैक्सीन रखने के निर्देश दिए हैं। 
डॉ. उदयशंकर, प्रभारी सीएमओ 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed