फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Do not be afraid of chaos, teach a hard lesson

अराजकतत्वों से डरें नहीं, कड़ा सबक सिखाएं 

Fri, 15 Mar 2019 11:43 PM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: अरुण कुमार Updated Fri, 15 Mar 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
Do not be afraid of chaos, teach a hard lesson
रुद्रपुर में अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में शपथ पत्रों के साथ छात्राएं व प्रशिक्षक। - फोटो : amar ujala

अमर उजाला के 100 मिलियन स्माइल्स के तहत शुक्रवार को रुद्रपुर में छात्राओं के लिए कराटे प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर आत्मरक्षा के गुर बताए गए। इस दौरान 68 छात्राओं और प्रशिक्षकों ने संकल्प पत्र भी भरे। 

विज्ञापन


जैन धर्मशाला रुद्रपुर के हॉल में अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक लक्ष्मण सिंह, कराटे कोच काजल सिंह वैद्य, कोमल सिंह वैद्य एवं राष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी खष्टी जोशी ने आर्य कन्या इंटर कॉलेज और जसपुर से पहुंची छात्राओं को कराटे के जरिए आत्मरक्षा के गुर बताए। कराटे की राष्ट्रीय खिलाड़ी आवास विकास निवासी कोमल बत्रा और सिमरन कौर ने डेमो देकर छात्राओं को कराटे की बारीक जानकारियां दीं। 
विज्ञापन


छात्राओं को अराजकतत्वों से घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि कराटे जैसी कलाओं का ज्ञान हासिल कर आत्मविश्वास के साथ उन्हें सबक सिखाना चाहिए। 
काजल सिंह वैद्य, कोमल सिंह वैद्य (जसपुर)। 
----
कराटे प्रशिक्षण शिविर का हिस्सा बनकर अच्छा महसूस हो रहा है। इस तरह के शिविरों के आयोजन से छात्राओं के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। 
संध्या, निशा (छात्राएं)। 
---
अमर उजाला की ओर से छात्राओं के लिए कराटे प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर सराहनीय प्रयास किया गया। इससे हमारा आत्मविश्वास बढ़ा है। सरकारी विद्यालयों में भी छात्राओं के लिए कराटे आदि के प्रशिक्षकों की नियुक्ति होनी चाहिए। - आरती, निकिता (छात्राएं) 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed