फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   DM reprimands officers for slow progress of AIIMS

Udham Singh Nagar News: एम्स की धीमी प्रगति पर डीएम ने अफसरों को लगाई फटकार

Tue, 24 Feb 2026 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 24 Feb 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
DM reprimands officers for slow progress of AIIMS
किच्छा में एम्स के निरीक्षण के दौरान अ​धिकारियों को निर्देश देते डीएम। सू.वि.
किच्छा। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने मंगलवार को निर्माणाधीन एम्स का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की धीमी गति पर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने श्रमिकों की संख्या व उपकरण बढ़ाकर कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी (एनसीसी) के महाप्रबंधक शंकर बालू को मई तक चिकित्सालय कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने चिकित्सालय के प्रशासनिक भवन व ओपीडी भवनों को कार्ययोजना बनाते हुए प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिये ताकि शीघ्रता से ओपीडी प्रारंभ की जा सके। उन्होंने केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के अभियंता को मेडिकल उपकरणों व फर्नीचर खरीद के लिए फर्मों को आर्डर करने के निर्देश भी दिए। डीएम ने चिकित्सालय निर्माण कार्यों के साथ ही इलेक्ट्रिकल व मैकेनिकल कार्यों का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन मेडिकल व नर्सिग स्टाफ आवासों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश कार्यदायी संस्था के अभियंताओं को दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केके अग्रवाल, उप जिलाधिकारी गौरव पांडेय, अधिशासी अभियंता सिंचाई बीएस डांगी, एजीएम एनसीसी अजौय, प्रबंधक हरिशंकर, अरुण सिंह, सहायक अभियंता सीपीडब्लूडी राकेश पटेल, तहसीलदार गिरीश त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-इंसेट
जुलाई तक तक पूरे हो जाएंगे सभी कार्य
निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक एनसीसी ने बताया कि चिकित्सालय भवन के दो फ्लोरों का कार्य मई तक पूर्ण कर लिया जाएगा। शेष कार्य जुलाई तक पूर्ण कर लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मेडिकल व नर्सिंग स्टाफ के आवासीय भवनों का कार्य 80 से 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है, शेष कार्य भी शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। केंद्रीय लोनिवि के अभियंता ने बताया कि मेडिकल उपकरणों का आर्डर फर्मों को दे दिया गया है तथा फर्नीचर के सैम्पल ले लिए गए हैं, सैंपल स्वीकृत होते ही फर्नीचर का आर्डर भी शीघ्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed