फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Divided into four blocks, two super zones and 18 zones

Udham Singh Nagar News: चार ब्लॉक, दो सुपर जोन व 18 जोन में बांटे गए

Tue, 22 Jul 2025 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 22 Jul 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Divided into four blocks, two super zones and 18 zones
रुद्रपुर। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में 24 जुलाई को चार विकासखंडों में मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। चुनाव में 424 मतदान केंद्र हैं।
विज्ञापन

इनमें 243 संवेदनशील और 142 केंद्र अति संवेदनशील हैं। पहले चरण में बाजपुर, गदरपुर, सितारगंज और खटीमा ब्लाक में जिला पंचायत की 23, क्षेत्र पंचायत की 160, ग्राम प्रधान की 246 और वार्ड सदस्यों की 2570 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन

पुलिस ने चारों ब्लॉकों को दो सुपर जोन, 18 जोन और 70 सेक्टरों में बांटा है। इसके साथ ही चारों ब्लाकों में 13 अंतरराज्जीय बैरियर स्थापित किए गए हैं।
मतदान को सम्पन्न कराने के लिए आठ राजपत्रिक अधिकारी, 21 इंस्पेक्टर, 179 उपनिरीक्षक/ अपर उपनिरीक्षक, 175 हेड कांस्टेबल, 568 कांस्टेबल/ महिला कांस्टेबल, 54 फायरकर्मी, 40 वनकर्मी, 410 होमगार्ड और 543 पीआरडी जवान ड्यूटी पर तैनात होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि चुनावी ड्यूटी में तैनात किए गए सभी पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग 22 जुलाई को ब्लाकों में होगी। 23 जुलाई को ब्लॉकों से ही पोलिंग पार्टियां मतदान स्थलों के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed