फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   District level programme will be orgnised in Police Line.

पुलिस लाइन में होंगे राज्य स्थापना दिवस के जनपदीय कार्यक्रम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
District level programme will be orgnised  in Police Line.
रुद्रपुर कलक्ट्रेट में वीसी से अधिकारियों को निर्देश देतीं डीएम रंजना राजगुरू। - फोटो : RUDRAPUR
कोरोनाकाल और आपदा के दौरान उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। सीडीओ की अध्यक्षता में गठित चयन समिति उनका चयन करेगी। डीएम ने इसके लिए विभागीय अधिकारियों को कर्मचारियों के नाम पांच नवंबर तक सीडीओ कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम रंजना राजगुरू 21वां राज्य स्थापना दिवस मनाने को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों के साथ बैठक कर रही थीं। उन्होंने कहा कि नौ नवंबर की सुबह साढ़े नौ बजे जिला स्तरीय कार्यक्रम पुलिस लाइन में होंगे। जिला और तहसील स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में राज्य आंदोलनकारियों और राज्य आंदोलन के शहीदों के परिजनों को बुलाया जाए।
विज्ञापन

कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए संबंधित क्षेत्र के एसडीएम को नोडल और खंड विकास अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया गया है। एसडीएम खटीमा को शहीद स्मारक स्थल पर माल्यार्पण सहित अन्य व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। वहां सीडीओ आशीष भटगांई, सीएमओ डॉ.सुनीता चुफाल रतूड़ी, एसपी क्राइम मिथलेश सिंह, एमएनए विशाल मिश्रा, एसडीएम प्रत्यूष सिंह, पीडी हिमांशु जोशी सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed