{"_id":"60de02328ebc3ebf202475b2","slug":"dispute-over-the-gambling-rudrapur-news-hld42971904","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुए के विवाद में युवक को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुए के विवाद में युवक को गोली मारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुुआ खेलने के दौरान दो दोस्तों के बीच विवाद होने पर एक दोस्त ने दूसरे की कनपटी पर पर गोली मार दी। घायल को किच्छा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत चिंताजनक होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया गया है। गोली युवक की कनपटी में फंसने के कारण उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। एसएसपी डीएस कुंवर ने निजी अस्पताल में पहुंचकर घायल का हाल जाना और आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे नगला-किच्छा मार्ग पर गोकुलनगर स्थित प्राग फार्म में गोली चलने की आवाज से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने घटनास्थल पर एक युवक को लहूलुहान देखा, जिसकी कनपटी पर गोली लगी थी। घायल की पहचान शांतिपुरी नंबर दो निवासी मुकेश सिंह टाकुली उर्फ मुक्कू (33) पुत्र मान सिंह टाकुली के रूप में हुई। आननफानन घायल के आसपास के लोगों और पिता ने उसे किच्छा सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर वहां से परिजन उसे किच्छा मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया है।
इधर, घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि प्राग फार्म में मुकेश अपने दोस्तों के साथ जुआ खेल रहा था। पुलिस को संदेह है कि जुए में हार-जीत के विवाद के दौरान मुक्कू के ही शांतिपुरी निवासी एक दोस्त ने उसे गोली मार दी। गोली मुक्कू की कनपटी में फंस गई। एसएसपी डीएस कुंवर और एसपी क्राइम मिथिलेश सिंह ने अस्पताल और घायल के घर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। समाचार लिखे जाने तक परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
दो बार हुई फायरिंग में आ चुका है मुक्कू का नाम
पंतनगर। स्वभाव से मृदुल मुक्कू टाकुली क्षेत्र में यारों का यार और दिलेर माना जाता है। मुक्कू का भी विवादों से नाता रहा है। वर्ष 2014 में विश्वविद्यालय के छात्रों से विवाद के दौरान हुई फायरिंग और वर्ष 2016 में छोटी मार्केट के फर्त्याल रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग में भी उसका नाम आ चुका है। (संवाद)
आरोपी को पकड़ने के लिए पांच टीमें गठित
रुद्रपुर। एसएसपी डीएस कुंवर अस्पताल में घायल का हाल जानने के बाद उसके घर पहुंचे। वहां उन्होंने परिजनों से वार्ता कर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पांच टीमें गठित कर दी गई हैं। (संवाद)
जुए के विवाद में मुकेश सिंह टाकुली को उसके ही एक साथी ने गोली मारी है। घटनास्थल तो किच्छा का है लेकिन आरोपी और घायल दोनों पंतनगर थाना क्षेत्र के शांतिपुरी के निवासी हैं। शांतिपुरी में कोई बवाल न हो, इसलिए पुलिस बल तैनात किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। - आशीष भारद्वाज, सीओ पंतनगर।
घटनास्थल पर ताश के पत्ते, बीयर की खाली बोतलें मिलीं
किच्छा। जिस स्थान पर मुकेश को गोली मारी गई वह बेनी मजार से शांतिपुरी नंबर चार के लिए जाने वाले मार्ग से करीब पांच सौ मीटर दाहिनी ओर है। घटनास्थल पर कई स्थानों पर ताश के पत्ते, बीयर और शराब की खाली बोतलों, नमकीन पैकेट को देखकर लगता है कि यह स्थान पर काफी समय से जुआरियों का अड्डा बना रहा होगा। मौके से पुलिस ने खून से सने ताश के पत्ते भी बरामद किए हैं। ऐसा लगता है कि घटना के बाद ताश फेंककर आरोपी फरार हो गए होंगे।
अस्पताल तक घायल बातचीत करता गया
किच्छा। बताया जा रहा है कि रुद्रपुर अस्पताल में पहुंचने तक घायल मुकेश बातचीत कर रहा था। सूत्रों के अनुसार घायल ने गोलीकांड को अंजाम देने वाले का नाम पुलिस को बताया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में शांतिपुरी से कई लोगों को हिरासत में लिया है। (सूचनार्थ)