{"_id":"5b980ccd867a557f685fa154","slug":"dispute-between-two-groups","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में भिड़े छात्रों के दो गुट, कॉलेज परिसर में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश में भिड़े छात्रों के दो गुट, कॉलेज परिसर में मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राधेहरि राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ के चुनाव संपन्न होने के बाद भी प्रत्याशियों व उनके समर्थकों के बीच पैदा हुई रंजिश बढ़ती जा रही है। इसे लेकर छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट व हाथापाई हुई और मामला आईटीआई थाने तक जा पहुंचा। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार छात्रों को थाने में बैठा दिया था। फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था।
मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे छात्रसंघ में एक पद पर प्रत्याशी रही छात्रा की मोहल्ला अल्ली खां में रहने वाले बीए फाइनल के एक छात्र व उसके साथी से कहासुनी हो गई। छात्रा के बुलावे पर उसके समर्थक छात्र भी वहां पहुंच गए। वे दोनों छात्रों को मारते पीटते आईटीआई थाने तक ले गए। उनका आरोप था कि दोनों छात्रों ने उक्त छात्रा के साथ छेड़छाड़ की है।
इससे पूर्व उनके द्वारा छात्रा की फेसबुक आईडी पर मानहानि पूर्वक टिप्पणी भी की गई है। उधर, दूसरे पक्ष के छात्र का कहना था कि चुनाव हार जाने के बाद छात्रा ने उसके मोबाइल पर कॉल कर अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। उसके समर्थक छात्रों द्वारा भी धमकी भरी कॉल्स की गई है। जिसकी ऑडियो रिकार्डिंग उसके पास है।
विज्ञापन
उसने छात्रा द्वारा लगाए गए छेड़छाड़ के आरोपों को भी निराधार बताया। थाना प्रभारी कुलदीप अधिकारी का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच की जा रही है। फिलहाल चार छात्रों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि तनाव के चलते संबंधित पक्षों को पाबंद मुचलका करने की कार्रवाई की जा रही है।