{"_id":"6a00da773a9ff563b90158f9","slug":"discussion-on-the-quality-of-education-and-all-round-development-of-students-rudrapur-news-c-235-1-rdp1019-142777-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर मंथन
Mon, 11 May 2026 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 11 May 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। कुमाऊं मंडल स्तरीय प्रधानाचार्य सम्मेलन के दूसरे दिन रविवार को आगामी सत्र में शिक्षा की गुणवत्ता, नवीन शिक्षा नीति और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में छह जनपदों से आए 125 प्रधानाचार्यों ने भाग लिया।
सरस्वती शिशु मंदिर में चल रहे तीन दिनी मंडल स्तरीय प्रधानाचार्यों के सम्मेलन के दूसरे दिन का शुभारंभ जन शिशु शिक्षा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डोमेश्वर साहू, समिति अध्यक्ष गौरी दत्त मठपाल, मंत्री शत्रुघ्न सिंह राठौर, सह-प्रदेश निरीक्षक ईश्वरी दत्त जोशी ने किया। इस दौरान हुई निबंध प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर की रोली ने प्रथम स्थान पाया जिसे प्रधानाचार्य राजेन्द्र बिष्ट ने सम्मानित किया।
मुख्य वक्ता क्षेत्रीय संगठन मंत्री डोमेश्वर साहू ने वर्तमान समय की शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्य और भारतीय संस्कृति के विषय पर प्रकाश डाला। आगामी सत्र की कार्य योजना में वन्दे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल की जयंती पर सभी विद्यालयों में सामूहिक गायन, परीक्षा परिणाम और अभिभावक सहभागिता पर विचार विमर्श किया गया। इस दाैरान सम्मेलन में मौजूद प्रधानाचार्यों ने अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
वहां नैनीताल संभाग निरीक्षक मंगतराम, पिथौरागढ़ संभाग निरीक्षक राजेंद्र चंद, अल्मोड़ा संभाग निरीक्षक गणेश उपाध्याय, प्रधानाचार्य राजेंद्र बिष्ट, विजय कुमार, रोहित बंसल, प्रतीक ग्रोवर आदि थे।