फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Direct seeding of paddy is beneficial up to the first week of July.

Udham Singh Nagar News: जुलाई के पहले हफ्ते तक धान की सीधी बुवाई फायदेमंद

Sat, 04 Jul 2026 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 04 Jul 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Direct seeding of paddy is beneficial up to the first week of July.
पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने जुलाई के पहले पखवाड़े में किए जाने वाले प्रमुख कृषि कार्यों के लिए एडवाइजरी जारी की है। डाॅ. एके शर्मा के अनुसार धान की रोपाई जारी रखने और जबकि सीधी बुवाई पहले सप्ताह में पूरी करने की सलाह दी है।
विज्ञापन


डाॅ. शर्मा ने बताया कि किसानों को धान की उन्नतशील प्रजातियों के लिए रोपाई से पूर्व नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटाश 50ः60ः40 किग्रा प्रति हेक्टेयर की दर से प्रयोग करना चाहिए। खरपतवार नियंत्रण के लिए रोपाई के तीन दिन के अंदर प्रेटिलाक्लोर एक सप्ताह के अंदर एनिलोफाॅस 30 ईसी 1.5 लीटर प्रति हेक्टेयर की दर से प्रयोग किया जाएगा। किसान रसायन का प्रयोग नहीं होने पर रोपाई के 15-20 दिन बाद बिस्पायरीबैक सोडियम 10 ईसी का प्रयोग किया करें। गन्ने के खेतों में जल निकासी की व्यवस्था की जानी चाहिए। मक्का में निराई-गुड़ाई और सिंचाई करें। सोयाबीन और देर से पकने वाली अरहर की बुवाई जल्द पूरी करें। पर्वतीय क्षेत्र में मंडुवा, झंगोरा, काकुन और रामदाना की निराई-गुड़ाई कर बारिश के बाद यूरिया की टाॅप ड्रेसिंग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed