फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Didi Kitchen Cafe to start tiffin service

Udham Singh Nagar News: दीदी किचन कैफे शुरू करेगा टिफिन सेवा

Sat, 27 Sep 2025 09:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 27 Sep 2025 09:29 PM IST
विज्ञापन
Didi Kitchen Cafe to start tiffin service
ग्राम विकास विभाग की ओर से रुद्रपुर के काशीपुर रोड पर है संचालित
विज्ञापन

रुद्रपुर। औद्योगिक नगरी होने के नाते रुद्रपुर में बड़ी संख्या में कामगार वर्ग रहता है। जो दिन-रात के शिफ्टों में नौकरी करता है। यहां अधिकतर टिफिन सर्विस चलती है। इसको देखते हुए ग्राम विकास विभाग रुद्रपुर के काशीपुर रोड पर संचालित दीदी किचन कैफे भी टिफिन सेवा शुरू करेगा। इसके लिए खाने की गुणवत्ता में सुधार किया जाएगा। साथ ही विभाग फूड वैन सेवा भी शुरू करने की तैयारी में जुटा है। ताकि किसी भी कार्यक्रम या समारोह में इसे कुछ ही मिनटों में आसानी से स्थापित किया जा सके। डीडीओ सुशील मोहन डोभाल ने बताया कि बेकरी यूनिट और दीदी किचन कैफे की लोगों तक पहुंच बनाने की तैयारी चल रही है। बेकरी यूनिट के सामान पहले ग्राम विकास कर्मी खरीदेंगे और इसका फीडबैक देंगे। इससे कमियों में सुधार कर इसे बाजार में उतारा जाएगा। वहीं दीदी किचन कैफे की गुणवत्ता में भी सुधार किया जाना है।

बेकरी यूनिट के सामान खरीदेंगे ग्राम विकास विभाग के कर्मचारी

बेकरी यूनिट के उत्पाद अब ग्राम विकास विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बेचे जाएंगे जाएगा। इसके बाद इनके फीडबैक के आधार पर उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार कर फिर उत्पाद को खुले बाजार में बेचा जाएगा। जिले में बेकरी उत्पादों को बढ़ावा देने पर ग्राम विकास विभाग का पूरा फोकस है। विकास का मानना है कि जब ज्यादा उत्पाद बिकेंगे, तो इससे यूनिट को एक तो लाभ होगा, दूसरे अधिकाधिक लोगों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। इसके लिए सर्वप्रथम रुद्रपुर की बेकरी यूनिट से इसकी शुरूआत की जा रही है। बेकरी उत्पादों को सबसे पहले सीएलएफ और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बेचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed