फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   DGP's eye is on The legal system of the US nagar

यूएस नगर की बिगड़ी कानून व्यवस्था पर डीजीपी गंभीर

Tue, 03 May 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Tue, 03 May 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
 DGP's eye is on The legal system of the US nagar
डीजीपी सैलाल - फोटो : अमर उजाला

ऊधमसिंह नगर में बिगड़ी कानून व्यवस्था के प्रति नए डीजीपी भी गंभीर हैं। जिले में एक साथ लगातार बढ़ते अपराधों के ग्राफ ने जहां यह साबित कर दिया कि बदमाशों को पुलिस का खौफ नहीं, वहीं पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी कई बड़े सवाल खड़े हो गए। पदभार ग्रहण करने के बाद सोमवार को अपनी पहली वीडियो कांफ्रेंस में नवनियुक्त डीजीपी एमए गणपति ऊधमसिंह नगर जिले की बिगड़ती कानून व्यवस्था के प्रति गंभीर नजर आए। 

विज्ञापन


विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक उन्होंने डीआईजी कुमाऊं पीएस सैलाल सहित जिले के आला अफसरों को साफ तौर पर नसीहत दे दी कि अगर अच्छी पुलिसिंग रहेगी तो अपराध का ग्राफ भी स्वत: ही घट जाएगा। डीजीपी ने यूं तो राज्य की पूरी पुलिस को एक्टिव रहने को कहा, लेकिन यूएस नगर पर उनका विशेष फोकस रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस का खौफ अपराधियों में होना बहुत जरूरी है, इसके लिए पुलिस को बहुत ज्यादा मुस्तैद रहने की जरूरत है। जिले के सभी थाने चौकियों में पुलिसिंग और बेहतर होनी चाहिए। अच्छा काम करने वाले पुलिस कर्मियों का उत्साह वर्धन भी होना चाहिए, समय-समय पर उन्हें सम्मानित भी किया जाना जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो कांफ्रेसिंग में डीजीपी अपनी टीम को बेहतर टिप्स देते हुए एक अच्छे शिक्षक के तौर पर दिखे। जहां उनका नरम स्वभाव था वहीं अपराधों पर कैसे नियंत्रण करना है इसमें वह कड़क अंदाज में भी दिखे। यूएस नगर में जब सीओ की कमी की बात कही गई तो डीजीपी ने कहा सीओ और फोर्स की कमी को जल्द पूरा कर दिया जाएगा। 

सरेआम दो बड़ी लूट की घटनाओं ने दहलाया
12 अप्रैल को भरी दोपहरी में सिडकुल क्षेत्र में अशोका लीलैंड कंपनी के गेट से बाइक सवार बदमाशों ने लेबर सप्लायर के दो सुपरवाइजरों को गोली मारकर 12.50 लाख रुपये लूट लिए। इस घटना की अभी पुलिस मौके पर पड़ताल कर ही रही थी कि ठीक डेढ़ घंटे के भीतर बिंदुखेड़ा में बदमाशों ने राइस मिलर्स से नई होंडा सिटी कार और साढ़े तीन लाख रुपये लूट लिए। दिनदहाड़े हुई दो बड़ी लूट की वारदात ने शहर में असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया। 

दूसरे दिन भी फिर बड़ी वारदात
दो बड़ी घटनाओं के अगले दिन 13 अप्रैल की दोपहर ढाई बजे काशीपुर रोड स्थित अग्रवाल होटल के बाहर टप्पेबाजों ने शहर के एक बड़े प्रापर्टी डीलर की कार का शीशी तोड़कर साढ़े तीन लाख रुपये उड़ा लिए। इसके बाद यूएस नगर में कानून व्यवस्था पटरी से उतर गई। खटीमा, सितारगंज और काशीपुर में भी कई बड़ी घटनाओं को बदमाशों ने बेखौफ होकर अंजाम दिया। 

...तो कब तक एसओ विहीन रहेगा आईटीआई थाना
28 अप्रैल को आईटीआई थाना प्रभारी कमलेश भट्ट को महिला के योनशोषण के आरोप में एसएसीपी अनंत शंकर ताकवाले ने लाइनहाजिर कर रातोंरात पुलिस लाइन में सीसीटीएनएस के प्रभारी रजत कसाना को आईटीआई थाने का एसओ बना दिया। कसाना ने भी रात को ही आईटीआई थाने में ज्वाइनिंग ले ली। उसके बाद एक मई के तड़के एसएसपी के निरीक्षण में गैरहाजिर पाए गए एसओ कसाना को लाइन हाजिर कर दिया। अब कुछ ऊंची पहुंच के चौकी-प्रभारी बने बैठे दरोगाओं की नजर आईटीआई थाने पर टिक गई है। फिलहाल अभी आईटीआई थाना एसओ विहीन है। 


सोलंकी को मिल सकता है आईटीआई थाना
आईटीआई थाने से एसओ रजत कसाना की विदाई के बाद कई दरोगा पोस्टिंग पाने की जुगत में लगे हुए हैं। बन्नाखेड़ा चौकी इंचार्ज धर्मवीर सोलंकी का नाम एसओ की दौड़ में सबसे आगे चल रहा है। एसओ की दौड़ में कुछ और दरोगा भी शामिल हैं। अपराध की दृष्टि से बेहद अहम माने जाने वाला थाना ज्यादा दिनों तक एसओ विहीन भी नहीं रखा जा सकता है। हालांकि कप्तान कब और किस दरोगा पर भरोसा जताते हुए एसओ का चार्ज सौंपेंगे, यह देखने वाली बात होगी। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed