{"_id":"66f7c164c68dfb10c702fc85","slug":"dgp-abhinav-kumar-inspected-the-police-line-in-rudrapur-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudrapur News: डीजीपी अभिनव कुमार ने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया, अपराधों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur News: डीजीपी अभिनव कुमार ने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया, अपराधों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए
Sat, 28 Sep 2024 02:12 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 28 Sep 2024 02:12 PM IST
सार
डीजीपी अभिनव कुमार ने रुद्रपुर पुलिस लाइन और पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाने और अपराधों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जनसंवाद कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने रुद्रपुर पुलिस लाइन और पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान डीजीपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाने और अपराधों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इसके बाद डीजीपी ने जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से बातचीत की। डीजीपी के सामने प्रतिनिधियों ने ओवर लोडिंग, यातायात व्यवस्था, महिला अपराध और नशा जैसे मुद्दों को उठाया।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Uttarakhand: DGP ने कुमाऊं के चार जिलों की अपराध समीक्षा की, कहा- महिला अपराधों पर सख्ती से करें कार्रवाई
विज्ञापन
किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने कहा कि ओवरलोड वाहनों के कारण लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। उन्होंने ओवरलोड वाहनों पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की। विधायक शिव अरोरा ने पार्किंग को बड़ी जरूरत बताया।
पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने पुलिस और पब्लिक के बीच के विश्वास और संवाद को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि अपराधों के मामलों में कोई समझौता नहीं किया जाएगा और ना ही किसी तरह का कोई हस्तक्षेप सहन किया जाएगा। नशे के बड़े कारोबारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी ने नशे के लती युवकों से अपराधी नहीं मरीजों का व्यवहार करने और पुलिस अधिकारी जघन्य अपराधों में ईमानदारी, निष्पक्षता और दृढ़ता से कार्य करने को कहा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन