{"_id":"5ee4bb268ebc3e433d598c01","slug":"devesh-became-a-lieutenant-in-the-army6","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवेश बने सेना में लेफ्टिनेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवेश बने सेना में लेफ्टिनेंट
विज्ञापन
देवेश जोशी
- फोटो : AMAR UJALA
खटीमा। भारतीय सेना अकादमी देहरादून से 146वें बैच में सैनिक कॉलोनी खटीमा निवासी देवेश जोशी ने पासिंगआउट परेड में कमीशन प्राप्त किया। देवेश जोशी ने 1 जैकलाई में लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मूल रूप से पिथौरागढ़ गनाई गंगोली क्षेत्र सीमा निवासी देवेश जोशी पुत्र गिरीश जोशी बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि वाली अनुशासन प्रेमी थे। शोर बैली पब्लिक स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा के बाद नोजगे पब्लिक स्कूल हैप्पी से हाईस्कूल और इंटर परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके साथ ही देवेश ने एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण की। देश सेवा को लक्ष्य बना चुके देवेश ने एनडीए ज्वाइन कर 3 साल तक कठिन प्रशिक्षण प्राप्त किया और आईएमए ज्वाइन किया। देवेश के घर पर लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन लेने से खुशी का माहौल है। देवेश के दादा एमएम जोशी आर्मी के सेवानिवृत्त सूबेदार है।
पिता गिरीश चंद्र जोशी इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। जबकि माता उषा जोशी ग्रहणी हैं। देवेश ने फोन पर बताया कि इस सफलता के पीछे उसके माता-पिता दादा एवं उसके शिक्षक रहे हैं। नोजगे पब्लिक स्कूल की प्रबंधक सुरेंद्र कौर एवं प्रधानाचार्य आरिज अल्वी ने देवेश के उज्जवल भविष्य की कामना की है
विज्ञापन
विज्ञापन