{"_id":"6a0f54eb41977343c303d9a5","slug":"departmental-inquiry-launched-into-the-death-of-the-injured-youth-rudrapur-news-c-236-1-ktm1001-114419-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: घायल युवक की मौत मामले की विभागीय जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: घायल युवक की मौत मामले की विभागीय जांच शुरू
Fri, 22 May 2026 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 22 May 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
शक्तिफार्म। सड़क दुर्घटना में युवक की मौत और सोशल मीडिया में समय पर एम्बुलेंस नहीं मिलने के मामले में सीएमओ केके अग्रवाल के आदेश पर गठित टीम ने शुक्रवार को जांच शुरू कर दी है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डॉ. रोहन कुमार ने एसीएमओ डॉ. एसपी सिंह के नेतृत्व में गठित जांच टीम को बताया कि 18 मई सोमवार की रात 9.30 बजे सड़क हादसे के दो मरीज अस्पताल पहुंचे जिसमें 24 वर्षीय मंजीत सिंह उर्फ बिट्टू निवासी गुरुनानकनगरी, सितारगंज युवक को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था।
शक्तिफार्म सामुदायिक केंद्र में ईसीजी नहीं होने के कारण परिजन दूसरी ओपिनियन के लिए सितारगंज ले जाना चाहते थे। 108 को कॉल करने पर गाड़ी आने पर समय लगने की बात कही गई। इसलिए परिजन निजी वाहन से सितारगंज उप जिला चिकित्सालय ले गये जहां डॉक्टर ने ईसीजी के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
उप जिला चिकित्सालय सितारगंज के सीएमएस डॉ. कुलदीप यादव ने बताया कि शक्तिफार्म अस्पताल में मौजूद एम्बुलेंस से घायल महिला को उप जिला चिकित्सालय भेजा गया था।
बृहस्पतिवार को जांच टीम ने अस्पताल के ड्यूटी पर तैनात डॉ. रोहित कुमार व कर्मचारियों के बयान दर्ज किए। उन्होंने बयान में कहा कि पुलिस को सूचना दे दी गई थी। डॉ. कुलदीप यादव ने बताया कि परिजनों को बयान के लिए बुलाया गया था लेकिन वह बयान के लिए नहीं पहुंचे हैं।
डॉ. कुलदीप यादव ने बताया कि 108 की उस दिन की लोकेशन मांगी गई है। उससे स्थिति साफ होगी।
शक्तिफार्म की 108 एम्बुलेंस खराब है। मरम्मत के लिए वर्कशॉप में है। शक्तिफार्म के आसपास क्षेत्र सितारगंज, बरा, सिडकुल के 108 वाहन संचालित हो रहे हैं। सभी वाहनों में डीजल पर्याप्त है। कोई भी 108 वाहन डीजल के बिना रुकी नहीं है। जांच टीम की ओर से मांगी जानकारी दी जाएगी। - नवनीत कुमार, डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर 108 सेवा