फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Demand for smooth traffic with drainage

Udham Singh Nagar News: जल निकासी के साथ आवागमन सुचारु करने की मांग

Sun, 14 Jul 2024 03:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 14 Jul 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Demand for smooth traffic with drainage
सितारगंज। ग्रामीणों ने बैगुल नदी के तटबंध को मजबूत करने और नदी में पाइप डालकर जल निकासी के साथ आवागमन को सुचारु करने की मांग की। शनिवार को एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में गुरुनानक नगरी के ग्रामीणों ने कहा कि गांव को जाने वाली एकमात्र सड़क बाढ़ में टूट गई है। जगह-जगह सड़कों पर बने गड्ढों में पानी भर गया है। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त सड़क से गुजरने के दौरान ग्रामीणों को जान-माल की हानि होने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने एसडीएम से मांग की कि नदी में मिट्टी के बजाय पाइप डाला जाए, जिससे जल निकासी के साथ आवागमन भी बाधित न हो। इस दौरान गुरसेवक सिंह, जसवंत सिंह, पलविंदर सिंह, राजवंत सिंह, इकबाल सिंह, गुरमीत सिंह, मंगत सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed