फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Demand for electricity supply at government rates

Udham Singh Nagar News: सरकारी दरों पर बिजली आपूर्ति कराने की मांग

Thu, 18 Jan 2024 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 18 Jan 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Demand for electricity supply at government rates
रुद्रपुर कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देते ज्येष्ठा कालोनी के लोग। संवाद
रुद्रपुर। ज्येष्ठा प्लेटिनम काॅलोनी के लोगों ने डीएम को ज्ञापन देकर सरकारी दरों पर बिजली आपूर्ति कराने की मांग उठाई है। बृहस्पतिवार को किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला की अगुवाई में लोग कलक्ट्रेट पहुंचे। काॅलोनीवासियों ने डीएम उदयराज सिंह को ज्ञापन देकर कहा कि फुलसुंगा मार्ग पर ज्येष्ठा प्लेटिनम टावर कॉलोनी में लोग काफी समय से रह रहे हैं। आरोप है कि ज्येष्ठा डेवलपर्स ने विद्युत कनेक्शन की रकम हर परिवार से रजिस्ट्री व कब्जे के दौरान वसूल कर ली और उसके बाद से ही विद्युत आपूर्ति के लिए अतिरिक्त धनराशि वसूली जा रही है। उन्होंने सरकारी दरों पर बिजली की आपूर्ति कराने एवं सरकारी दरों से दोगुनी दरों पर वसूली अतिरिक्त धनराशि वापस दिलाने की मांग की। वहां गुंजन पांडेय, राकेश कुमार सिंह, ज्योत्सना पांडेय, अजीत कुमार, कलावती जोशी, सुभाष गोयल, रश्मी राठौर, कुलदीप शर्मा आदि थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed