फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Demand for construction of drain and culvert from PD of NHAI

Udham Singh Nagar News: एनएचएआई के पीडी से की नाली और पुलिया निर्माण की मांग

Wed, 31 Jan 2024 02:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 31 Jan 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Demand for construction of drain and culvert from PD of NHAI
रुद्रपुर के एनएचआई कार्यालय में परियोजना निदेशक विकास मित्तल को ज्ञापन देते लोग। स्रोत आयोजक
रुद्रपुर। सनी डेल्स कॉलोनी के लोगों ने नेशनल हाइवे 74 किनारे क्षतिग्रस्त नाले और पुलिया निर्माण की मांग की है। मंगलवार को लोगों ने एनएचएआई के परियोजना निदेशक विकास मित्तल को उनके कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। कहा कि छह साल पहले एनएच 74 के चौड़ीकरण के दौरान नाला एवं पुलिया क्षतिग्रस्त कर दी गई। वर्तमान समय तक नाला एवं पुलिया का निर्माण नहीं किया गया है, जिस कारण कॉलोनी सहित पूरे क्षेत्र में पानी का जलभराव होता है। आसपास के क्षेत्र में पानी की निकासी की कोई सुविधा नहीं है। दूषित पानी के कारण पूरे क्षेत्र में दुर्गंध और संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासियों ने जल्द ही क्षेत्र में 100 फीट नाले और पुलिया निर्माण करने की मांग की है। परियोजना निदेशक ने जल्द ही नाला एवं पुलिया निर्माण करने का आश्वासन दिया। वहां पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष संजय जुनेजा, हरीश अरोरा, राजकुमार, अजय अग्रवाल, विजय मिगलानी, विक्रांत कंबोज, सुनील शर्मा, केतन बांगा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed