फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Delhi deputy CM Eaten dilicious food.

दिल्ली के डिप्टी सीएम ने पहाड़ी व्यंजनों का लुत्फ उठाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Delhi deputy CM Eaten dilicious food.
जवाहर नगर में जनसंपर्क के बाद जगत सिंह बिष्ट के आवास पर पहाड़ी व्यंजनों का आनंद लेते डिप्टी सीएम। - फोटो : RUDRAPUR
आम आदमी पार्टी के नेता व दिल्ली सरकार के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रुद्रपुर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, वहीं किच्छा विधानसभा क्षेत्र के शांतिपुरी पहुंचकर लोगों से वोट देने की अपील की। उन्होंने आप का दिल्ली मॉडल लोगोें के सामने रखते हुए स्कूल व अस्पताल की बेहतरी के लिए कार्य करने का आश्वासन दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने सिसोदिया का स्वागत किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शांतिपुरी पहुंचे सिसोदिया ने स्थानीय निवासी जगत सिंह बिष्ट के घर पर पहाड़ी व्यंजनों का लुत्फ लिया। आप प्रत्याशी कुलवंत सिंह के साथ मनीष सिसोदिया ने भोजन किया। गृह स्वामी जगत सिंह बिष्ट ने कहा कि गरीब सुदामा के घर कृष्ण का पदार्पण हुआ है, जिन्हें मैं पहाड़ के प्रिय व्यंजन मडुवे की रोटी, भांग की चटनी व गहत की दाल खिलाकर बहुत आनंदित महसूस कर रहा हूं।
विज्ञापन

इस दौरान डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने परिजनों संग सेल्फी भी ली। उन्होंने लोगों से आचार संहिता का पालन करने की अपील की। जनसंपर्क में बीसी उप्रेती, जनार्दन सिंह, दिनेश यादव, जगत सिंह बिष्ट, जिगर जीत सिंह, सुरेश जोशी आदि मौजूद रहे।

शांतिपुरी के ग्राम जवाहर नगर में डोर-टू-डोर जनसंपर्क करते डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया।

शांतिपुरी के ग्राम जवाहर नगर में डोर-टू-डोर जनसंपर्क करते डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed