फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Dehradun-Pantnagar-Pithoragarh heli service started

देहरादून-पंतनगर-पिथौरागढ़ हेली सेवा शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 09:09 PM IST
विज्ञापन
Dehradun-Pantnagar-Pithoragarh heli service started
पंतनगर में यात्रियों का स्वागत करते सांसद अजय टम्टा। - फोटो : RUDRAPUR
पंतनगर। आखिरकार देहरादून-पंतनगर-पिथौरागढ़ के लिए प्रस्तावित हेली सेवा का शुक्रवार को विधिवत शुभारंभ हो ही गया।
विज्ञापन

देहरादून में विधिवत शुभारंभ होने के बाद हवाई सेवा प्रदाता कंपनी पवन हंस लिमिटेड का छह सीटर हेलीकॉप्टर पांच यात्रियों को लेकर दोपहर लगभग डेढ़ बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचा और उसने लगभग सवा तीन बजे पिथौरागढ़ के लिए उड़ान भरी। इस दौरान एयरपोर्ट पहुंचे सांसद अजय टम्टा ने पंतनगर पहुंचे यात्रियों का स्वागत किया और पिथौरागढ़ जा रहे यात्रियों को विदाई दी। एयरपोर्ट निदेशक राजीव पुनेठा ने बताया कि अभी हमें पवन हंस कंपनी से शेड्यूल नहीं प्राप्त हुआ है। संभवतया यह हेलीकॉप्टर प्रतिदिन सुबह देहरादून से पंतनगर आएगा और शाम को पिथौरागढ़ से लौटकर पंतनगर होते हुए देहरादून जाएगा। (संवाद)
विभिन्न हवाई मार्गों पर हेली सेवा का किराया
हवाई मार्ग किराया
देहरादून से हल्द्वानी 5683 रुपये
पंतनगर से पिथौरागढ़ 4625 रुपये
देहरादून से पिथौरागढ़ 7,999 रुपये
ज्योलीग्रांट से गौचर 4,625 रुपये
सहस्त्रधारा से चिन्यालीसौड़ 2500 रुपये
सहस्त्रधारा से गौचर - 3000 रुपये
ज्योलीग्रांट से श्रीनगर - 3581 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed