{"_id":"61ce0a3d7cbd31298303b8a1","slug":"dehradoon-won-the-championship-bazpur-news-hld4494030125","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैरा सिटिंग बॉलीवाल चैंपियनशिप देहरादून टीम रही अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैरा सिटिंग बॉलीवाल चैंपियनशिप देहरादून टीम रही अव्वल
विज्ञापन
बाजपुर में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते अतिथि।
- फोटो : BAZPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तृतीय उत्तराखंड स्टेट पैरा सिटिंग वॉलीबाल चैंपियनशिप में देहरादून प्रथम और ऊधमसिंह नगर दूसरे और पिथौरागढ़ तीसरे स्थान पर रही। विजेता टीमों को प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
बृहस्पतिवार को इंटर कॉलेज मैदान में पैरा ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से आयोजित तृतीय उत्तराखंड स्टेट पैरा सिटिंग वॉलीबाल चैंपियनशिप का शुभारंभ सामाजिक कार्यकर्ता विराट शर्मा ने किया। इस दौरान फाइनल मुकाबला देहरादून और ऊधमसिंह नगर टीमों के बीच हुआ जिसमें देहरादून की टीम ने चैंपियनशिप की ट्रॉफी जीत ली।
प्रतियोगिता में उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, नैैनीताल, देहरादून, हरिद्वार सहित छह जिलों के 60 दिव्यांग खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि ने विजेता टीमों को सम्मानित किया। एसोसिएशन प्रदेेश समन्वयक प्रेम कुमार ने बताया कि विजेता टीम राष्ट्रीय पैरा सिटिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेगी। मौके पर जिला समन्वयक भारत कुमार राजपूत, ललित पंत, सुरेश चंद, कपिल, सचिन, लता पंत आदि थे।

बाजपुर में बॉलीवाल प्रतियोगिता में भाग लेते दिव्यांग खिलाड़ी।- फोटो : BAZPUR
विज्ञापन