फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Deepawali

पटाखों से तौबा ः जब बजने वालीं थीं शहनाइयां, तब खुशियां छीन लीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Deepawali
गदरपुर में अरविंद के माता श्यामलाल और मां भूरी। - फोटो : RUDRAPUR
सरदारनगर गांव में बीते वर्ष दीपावली से कुछ दिनों पहले गांव का एक युवक पटाखों के धमाके का शिकार हो गया था। कुछ ही दिन बाद उसके बड़े भाई का विवाह होने वाला था। परिजन शादी की तैयारियों में जुटे थे। पिछली दीपावली में हुए हादसे को बताते हुए माता-पिता फफक कर रो पड़े।
विज्ञापन

सरदार नगर निवासी श्यामलाल मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनके बड़े बेटे अमित का आठ नवंबर 2019 को विवाह होना था। जिसको लेकर घर में खुशियों का माहौल था। उनका छोटा बेटा अरविंद गदरपुर में बाइक की सर्विसिंग का काम करता था। 14 अक्तूबर 2019 का दिन उनके परिवार के लिए काला दिन बनकर आया। अरविंद परिजनों के मना करने के बावजूद साथियों के साथ बाहर पटाखे जलाने चला गया।
विज्ञापन

अरविंद हेडफोन लगाकर बैठा था तभी अचानक एक साथी ने पटाखा जलाया। जलाते समय पटाखे को स्टील के गिलास से ढका था। पटाखा धमाके के साथ फटा तो स्टील का गिलास टुकड़े-टुकड़े होकर बिखर गया। गिलास का एक टुकड़ा करीब बैठे अरविंद के सीने में जाकर धस गया और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घटना के समय अरविंद की मां भूरी बड़े बेटे के विवाह की खरीदारी के लिए बरेली गई थीं और पिता घर पर रंगाई-पुताई का काम करवा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्यामलाल ने बताया कि अरविंद ने उनसे बाइक लेने की जिद की थी। उन्होंने उसे बाइक दिलाई थी जो आज भी घर में अरविंद की याद के रूप में खड़ी है। माता भूरी ने कहा काश अरविंद हमारी बात मान लेता और पटाखे चलाने न जाता तो शायद यह घटना भी घटित नहीं होती। उन्होंने बताया कि बड़े पुत्र का आठ नवंबर को विवाह तय था, जिसे बेहद साधारण तरीके से संपन्न कराया गया। उन्होंने कहा कि दीपावली हम लोग पटाखों के बगैर भी मना सकते हैं। इससे पर्यावरण प्रदूषित होने से बचेगा। साथ ही कई परिवारों की खुशियां भी छिनने से बचेंगीं। वहीं, ग्राम प्रधान शिल्पी खेड़ा ने पटाखों के बिना दीपावली पर्व को मनाने की अपील की।

बगैर पटाखों के दीपावली मनाने का संकल्प लिया
गदरपुर। पिछले वर्ष दीपावली पर चकरपुर गांव में प्रीतम सिंह का 13 वर्षीय पुत्र शिवा पटाखे चलाने के दौरान गंभीर रूप से झुलस हो गया था। उस समय परिवार दीपावली के लिए बाजार में खरीदारी को गया हुआ था। शिवा का रुद्रपुर के एक अस्पताल में इलाज चला। इलाज से मासूम शिवा की जान तो बच गई लेकिन आज भी उसके पैरों, सीने और शरीर के अन्य हिस्सों पर पड़े निशान देखकर शिवा और परिजन सहम जाते हैं। प्रीतम सिंह के परिवार ने दीपावली को पटाखों के बिना मनाने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed