फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Death of Youth in Bazpur by Accident

खनिज से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार को रौंदा, एक युवक मौत, एक गंभीर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Death of Youth in Bazpur by Accident
बाजपुर कोतवाली गेट पर हंगामा करते लोग। - फोटो : BAZPUR
बाजपुर। गांव गोबरा प्रधान घाट के सामने खनन से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ट्यूशन से लौट रहे बाइक सवार दो छात्रों को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी लाया गया जहां से डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। आक्रोशित परिजनों ने घटनास्थल पर हंगामा किया। उसके बाद कोतवाली गेट पर पुलिस की शह पर खनन से भरे ओवरलोड वाहनों के सड़कों पर अंधाधुंध दौड़ने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब आठ बजे गांव उझानी दूली निवासी हरदीप सिंह (19) और उसका साथी प्रीत सिंह (20) निवासी केलाखेड़ा बाइक से ट्यूशन पढ़कर लौट रहे थे कि गोबरा प्रधान घाट के सामने खनन से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने चपेट में ले लिया। हादसे में हरदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी प्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

लोगों ने गंभीर रूप से घायल प्रीत सिंह को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहरीर देने पहुंचे मृतक के परिजनों ने कोतवाली गेट पर क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन और बेरोकटोक सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों ने पुलिस पर अवैैध खनन कराने सहित कई गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ वंदना वर्मा ने समझाया और विधिक कार्रवाई करने का भरोसा दिया जिस पर मामला शांत हुआ। मृतक पांच भाई बहनों में सबसे छोटा था। मृतक हरदीप सिंह गांव गजरौला के जीआईसी में कक्षा 12वीं का छात्र था। मृतक के फुफेरे जसविंदर ने बताया कि घायल प्रीत सिंह 10 वीं का छात्र है और दोनों ट्यूशन से लौट रहे थे। ग्रामीणों ने कहा कि सुल्तानपुर पट्टी और बन्नाखेड़ा क्षेत्र में कोसी नदी में अवैध खनन धड़ल्ले से हो रहा है। खनन से भरे ओवरलोड वाहन सड़कों पर बेरोकटोक दौड़ रहे हैं।

अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज
बाजपुर। सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि मृतक के भाई सुखवंत सिंह की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ धारा 279, 304 ए, 337, 338 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। आरोपी चालक की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed