फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Death of woman in kashipur

Udham Singh Nagar News: काशीपुर में सड़क हादसे में वृद्धा की मौत

Thu, 14 Sep 2023 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 14 Sep 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Death of woman in kashipur
काशीपुर। ट्रैक्टर की चपेट में आकर वृद्धा की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। मौके पर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए हंगामा किया।
विज्ञापन

कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम हरियावाला निवासी सरोज देवी (65) बुधवार शाम गांव में सड़क किनारे स्थित दुकान से सामान खरीदने गई थी। वहां से लौटते समय सड़क पार करते समय वह ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आ गई। ट्रैक्टर-ट्राॅली के पहिये से दबकर वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

इससे गुस्साए ग्रामीणों ने चालक पर लापरवाही का आरोप लगा उसकी गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। सूचना पर एसओ दिनेश फर्त्याल के साथ पहुंची थाना कुंडा थाना पुलिस ने चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को समझाया। इसके बाद ग्रामीण घर गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। घटना से पूरे गांव में शोक छाया है। कई लोगों ने सरोज के घर जाकर परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed