फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Death in Us Nagar

फंदे पर लटका मिला सिडकुल कर्मी का शव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Death in Us Nagar
रुद्रपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में सिडकुल कर्मी की मौत हो गई। युवक का शव फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक थाना कुलड़िया, जिला बरेली (यूपी) ग्राम मेथी निवासी नरेंद्र (39) दो माह से ट्रांजिट कैंप के आजादनगर निवासी ओमवीर के मकान में सपरिवार किराये पर रहता था। वह सिडकुल की एक फैक्टरी में नौकरी करता था लेकिन रात की शिफ्ट में ड्यूटी होने के कारण शुक्रवार दिन में वह घर पर ही था। युवक की पत्नी पार्वती ड्यूटी करने फैक्टरी और बच्चे स्कूल गए थे। नौ वर्षीय पुत्री पल्लवी दोपहर करीब एक बजे स्कूल से घर पहुंची तो पिता का शव फंदे पर लटका मिला। बच्ची के शोर मचाने पर पड़ोसियों की भीड़ लग गई। लोगों की सूचना पर ट्रांजिट कैंप के थानाध्यक्ष सुंदरम शर्मा ने मौका मुआयना कर घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है लेकिन घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

होटल कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत
सितारगंज। अमाऊं खटीमा निवासी कपिल पंत (28) सिडकुल मार्ग स्थित एक होटल में कार्यरत था। उसकी तबियत शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बिगड़ गई। इस पर होटल स्वामी और अन्य कर्मियों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद कपिल की मां नीमा पंत भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेजा। एसआई महेश चंद्र ने होटल संचालक से पूछताछ की तो उसने बताया कि कपिल मानसिक रूप से बीमार था। उसने 27 अक्तूबर से ही होटल में मजदूरी शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed